बीकानेर। बीकानेर में नशीले पदार्थों के खिलाफ ऑपरेशन नीलकंठ जारी है। जिसके चलते हर रोज अलग-अलग क्षेत्रों में एसपी मुद्दल कच्छावा के निर्देशन में पुलिस टीमें नशीले पदार्थ जब्त कर रही है। इसी कड़ी में गंगाशहर पुलिस टीम ने थाानाधिकारी परमेश्वर सुथार के नेतृत्व में दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए एमडी जब्त की हे।गंगाशहर पुलिस टीम ने सुजानदेससर क्षेत्र में काली माता मंदिर के पास 16 जुलाई की सुबह कार्रवाई करते हुए 20.55 ग्राम एमडी के साथ फारूख और अबरार को दबोचा है । जिनके पास से वाहन को भी जब्त किया गया है। वहीं पुलिस टीम ने दूसरी कार्रवाई घड़सीसर रोड़ पर की। पुलिस टीम ने आदर्श स्कूल के पास 16 जुलाई की रात को कार्रवाई करते हुए किशन जाट के पास से 7.62 ग्राम अवैध एमडी जब्त की हे। पुलिस ने दोनो प्रकरणों में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



















