बीकानेर। एक 30 वर्षीय युवक ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 8.30 बजे सूचना मिली कि रानी बाजार इंडस्ट्रियल एरिया रोड नंबर एक के पास निवास स्थान के उपरी मंजिल कमरे में एक व्यक्ति फंदे से झूलते हुए मृत अवस्था में मिला।
सूचना मिलने पर ख़िदमतगार खादिम सोसाइटी व असहाय सेवा संस्थान के सोएब भाई, मो जुनैद खान , शाहिद व राजकुमार खड़गावत एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर संबंधित थाना से हेतराम (एचसी ) लेखराम, सुभाष बिश्नोई मय थाना टीम की जांच व निगरानी में शव को पी बी एम अस्पताल ले जाया गया। मृतक का नाम भगीरथ पुत्र मदन दास उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है।




















