humarabikaner.com
  • बीकानेर
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • भारत
  • कार्यक्रम
  • राजनीति
  • धर्म
    Thursday, July 16, 2026
    Advertisement
    • Login
    No Result
    View All Result
    • बीकानेर
    • जयपुर
    • राजस्थान
    • भारत
    • कार्यक्रम
    • राजनीति
    • धर्म
    No Result
    View All Result
    humarabikaner.com
    No Result
    View All Result

    नशा मुक्त बीकानेर के लिए सभी का सहयोग जरूरी : निशांत जैन, ज़िला कलेक्टर

    Jitu Bikaneri by Jitu Bikaneri
    July 16, 2026
    in Uncategorized
    नशा मुक्त बीकानेर के लिए सभी का सहयोग जरूरी : निशांत जैन, ज़िला कलेक्टर
    739
    SHARES
    Share on WhatsappShare on Facebook

    बीकानेर, 16 जुलाई। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत गुरुवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलेक्टर श्री निशांत जैन की अध्यक्षता में जिला स्तरीय नार्को कॉर्डिनेशन कमेटी (NCORD) की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिले में नशे की रोकथाम, नियंत्रण, प्रवर्तन कार्रवाई तथा जनजागरूकता गतिविधियों की समीक्षा करते हुए सभी विभागों के समन्वित प्रयासों पर विशेष बल दिया गया।

    जिला कलेक्टर श्री निशांत जैन ने कहा कि नशे पर प्रभावी प्रहार समय की आवश्यकता है और यह तभी संभव है जब प्रशासन, समाज, शैक्षणिक संस्थान और आमजन मिलकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति केवल कानून-व्यवस्था का विषय नहीं, बल्कि सामाजिक और मानवीय दायित्व भी है। युवाओं को इस अभियान का अग्रदूत बनना होगा तथा कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, कोचिंग संस्थानों और सामाजिक संगठनों को भी सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए।

    उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कस्टम विभाग की कार्रवाई और अधिक प्रभावी बनाने, एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत आने वाली दवाओं की वैध बिक्री सुनिश्चित करने, उनके रिकॉर्ड का नियमित संधारण करने तथा नियमों की सख्ती से पालना करवाने के निर्देश दिए। साथ ही सभी विभागों से नशे के दुष्प्रभावों के प्रति व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने को कहा।

    बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री मृदुल कच्छावा ने बताया कि जिले में ‘ऑपरेशन नीलकंठ’ के माध्यम से नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन के सहयोग से नशा तस्करों के अवैध मकानों, दुकानों एवं अन्य अवैध संपत्तियों को ध्वस्त किया जा रहा है तथा यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

    उन्होंने कहा कि पुलिस केवल कार्रवाई तक सीमित नहीं है, बल्कि युवाओं को एनडीपीएस एक्ट, नशे के दुष्प्रभावों और कानूनी प्रावधानों के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है। इस कार्य में जिले के कॉलेज, विश्वविद्यालय, कोचिंग संस्थान तथा सामाजिक संगठन महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

    पुलिस अधीक्षक ने एनडीपीएस के अंतर्गत आने वाली दवाओं की वैध बिक्री सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर भी बल दिया। उन्होंने बताया कि बीकानेर पुलिस द्वारा ‘ऑपरेशन नीलकंठ’ के तहत नशा विरोधी हेल्पलाइन नंबर 87645-07201 जारी किया गया है। कोई भी व्यक्ति अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त अथवा तस्करी की सूचना इस नंबर पर बिना किसी भय के दे सकता है। सूचनाकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

    बैठक की शुरुआत में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक श्री एल.डी. पंवार तथा मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी श्री महेन्द्र शर्मा ने नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जिले में संचालित गतिविधियों और अब तक की प्रगति की जानकारी दी।

    इस दौरान महारानी कॉलेज के प्रतिनिधि ने बताया कि कॉलेज परिसर में ‘नई किरण नशा मुक्ति केन्द्र’ संचालित किया जा रहा है, जहां छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों एवं बचाव के उपायों के प्रति नियमित रूप से जागरूक किया जा रहा है।

    वहीं सिंथेसिस कोचिंग के प्रतिनिधि डॉ. श्वेत गोस्वामी ने बताया कि संस्थान में विद्यार्थियों की काउंसलिंग के लिए मनोचिकित्सक की सेवाएं उपलब्ध कराई गई हैं। साथ ही एक विशेष सुझाव एवं सूचना बॉक्स भी लगाया गया है, जिसमें विद्यार्थी बिना नाम बताए नशे से संबंधित जानकारी या शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

    बैठक में एसडीएम बीकानेर सुश्री महिमा कसाना, आईएएस श्री रवि गर्ग, निगम उपायुक्त श्री रणजीत बिजरानियाँ, जेल अधीक्षक डॉ. अभिषेक शर्मा, महिला एवं बाल विकास विभाग उपनिदेशक डॉ. नरेन्द्र सिंह शेखावत, सहायक औषधि नियंत्रक श्री देवेन्द्र केदावत, आयुर्वेद विभाग के डॉ. रिडमल सिंह राठौड़, एएनटीएफ इंस्पेक्टर श्री महेन्द्र दत्त, क्राइम असिस्टेंट श्री सुभाष बिजारणियां, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, कस्टम, नारकोटिक्स विभाग, विभिन्न कोचिंग संस्थानों तथा स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

    SendShare296
    Previous Post

    पुरी जगन्नाथ रथयात्रा में भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 100 से अधिक घायल

    Latest News

    पुरी जगन्नाथ रथयात्रा में भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 100 से अधिक घायल
    Uncategorized

    पुरी जगन्नाथ रथयात्रा में भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 100 से अधिक घायल

    July 16, 2026
    बीकानेर में 17 जुलाई को चार घंटे बिजली कटौती, इन क्षेत्रों में रहेगा असर
    Uncategorized

    बीकानेर में 17 जुलाई को चार घंटे बिजली कटौती, इन क्षेत्रों में रहेगा असर

    July 16, 2026
    बीकानेर में अज्ञात वाहन की चपेट में आया व्यक्ति, अस्पताल में तोड़ा दम
    Uncategorized

    बीकानेर में अज्ञात वाहन की चपेट में आया व्यक्ति, अस्पताल में तोड़ा दम

    July 16, 2026
    बीकानेर: महिला से कैरी बैग छीनकर फरार हुआ बाइक सवार, पुलिस जांच में जुटी
    Uncategorized

    बीकानेर: महिला से कैरी बैग छीनकर फरार हुआ बाइक सवार, पुलिस जांच में जुटी

    July 16, 2026
    बीकानेर: तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, चालक की तलाश जारी
    Uncategorized

    बीकानेर: तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, चालक की तलाश जारी

    July 16, 2026
    बीकानेर में घर में घुसकर मारपीट, लूटपाट और जातिसूचक गालियों का मामला दर्ज
    Uncategorized

    बीकानेर में घर में घुसकर मारपीट, लूटपाट और जातिसूचक गालियों का मामला दर्ज

    July 16, 2026
    बीकानेर में अंतरराज्यीय नकबजन गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार
    Uncategorized

    बीकानेर में अंतरराज्यीय नकबजन गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार

    July 16, 2026
    खाजूवाला थाने से गायब हुई दिल्ली पुलिसकर्मी की बाइक मामले में बड़ा खुलासा, थाने का ड्राइवर निलंबित
    Uncategorized

    खाजूवाला थाने से गायब हुई दिल्ली पुलिसकर्मी की बाइक मामले में बड़ा खुलासा, थाने का ड्राइवर निलंबित

    July 16, 2026
    एमजीएसयू ने बढ़ाई परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि, अब 17 जुलाई तक बिना लेट फीस आवेदन
    Uncategorized

    एमजीएसयू ने बढ़ाई परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि, अब 17 जुलाई तक बिना लेट फीस आवेदन

    July 16, 2026
    नागौर होटल से दो विदेशी महिलाएं हिरासत में, डेगाना से मिले इनपुट पर कई जिलों में कार्रवाई तेज
    Uncategorized

    नागौर होटल से दो विदेशी महिलाएं हिरासत में, डेगाना से मिले इनपुट पर कई जिलों में कार्रवाई तेज

    July 16, 2026
    अपना बिजनेस शुरू करने का मौका, राजस्थान सरकार दे रही ब्याज अनुदान और सस्ता ऋण
    Uncategorized

    अपना बिजनेस शुरू करने का मौका, राजस्थान सरकार दे रही ब्याज अनुदान और सस्ता ऋण

    by Jitu Bikaneri
    July 2, 2026
    0

    बीकानेर, । राजस्थान सरकार ने स्वरोजगार और नए उद्योगों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राजस्थान ट्रेड प्रमोशन पॉलिसी-2025 के...

    Read moreDetails
    43 दिन बाद आज से खुलेंगे स्कूल, 11 जुलाई तक चलेगा प्रवेशोत्सव का दूसरा चरण

    June 29, 2026
    बीकानेर में अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा, 24 घंटे में चार हथियार बरामद; नोखा से पिस्टल व कारतूस सहित आरोपी गिरफ्तार

    June 28, 2026
    शराब के लिए पैसे नहीं देने पर मारपीट का आरोप, 27 ग्राम सोने का जड़ाऊ जेवर भी हुआ गायब

    बीकानेर: इन क्षेत्रों में कल सुबह एक घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    Facebook Twitter Instagram Youtube

    बीकानेर का सबसे लोकप्रिय डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म, जहां आपको बीकानेर की हर छोटी-बड़ी खबर, अपडेट, इवेंट्स और अन्य जानकारी सबसे पहले मिलेगी। फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और व्हाट्सएप पर लाखों फॉलोअर्स के साथ, हमारा बीकानेर बीकानेरवासियों को जोड़ने और उनकी आवाज़ को आगे बढ़ाने का माध्यम है। हमारी वेबसाइट पर बीकानेर की परंपरा, संस्कृति और शहर की धड़कन को करीब से जानने का अवसर पाएं। "आपके शहर की हर खबर, आपकी अपनी जगह पर ! हमारा बीकानेर की वेबसाइट व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने बिजनेस का विज्ञापन करवाने के लिए संपर्क करें- 9672313100

    अपना बिजनेस शुरू करने का मौका, राजस्थान सरकार दे रही ब्याज अनुदान और सस्ता ऋण
    Uncategorized

    अपना बिजनेस शुरू करने का मौका, राजस्थान सरकार दे रही ब्याज अनुदान और सस्ता ऋण

    by Jitu Bikaneri
    July 2, 2026
    अपना बिजनेस शुरू करने का मौका, राजस्थान सरकार दे रही ब्याज अनुदान और सस्ता ऋण

    अपना बिजनेस शुरू करने का मौका, राजस्थान सरकार दे रही ब्याज अनुदान और सस्ता ऋण

    July 2, 2026
    43 दिन बाद आज से खुलेंगे स्कूल, 11 जुलाई तक चलेगा प्रवेशोत्सव का दूसरा चरण

    43 दिन बाद आज से खुलेंगे स्कूल, 11 जुलाई तक चलेगा प्रवेशोत्सव का दूसरा चरण

    June 29, 2026
    बीकानेर में अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा, 24 घंटे में चार हथियार बरामद; नोखा से पिस्टल व कारतूस सहित आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर में अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा, 24 घंटे में चार हथियार बरामद; नोखा से पिस्टल व कारतूस सहित आरोपी गिरफ्तार

    June 28, 2026
    शराब के लिए पैसे नहीं देने पर मारपीट का आरोप, 27 ग्राम सोने का जड़ाऊ जेवर भी हुआ गायब

    शराब के लिए पैसे नहीं देने पर मारपीट का आरोप, 27 ग्राम सोने का जड़ाऊ जेवर भी हुआ गायब

    June 28, 2026
    बीकानेर: इन क्षेत्रों में कल सुबह एक घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    बीकानेर: इन क्षेत्रों में कल सुबह एक घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    June 28, 2026

    © 2025 Hamara Bikaner - Developed By Uddan promotions Pvt Ltd.

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • बीकानेर
    • जयपुर
    • राजस्थान
    • भारत
    • कार्यक्रम
    • राजनीति
    • धर्म

    © 2025 Hamara Bikaner - Developed By Uddan promotions Pvt Ltd.

    Join Our WhatsApp Group