बीकानेर। नगर निगम बीकानेर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। स्वायत्त शासन विभाग राजस्थान जयपुर के आदेश के बाद राजस्व अधिकारी विकास कुमार को अधिशाषी अधिकारी, छापर के पद पर स्थानांतरित कर दिया गया है। नगर निगम आयुक्त द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार विकास कुमार को 13 जुलाई को मध्यान्ह पूर्व कार्यमुक्त कर दिया गया। उन्हें तुरंत प्रभाव से नए पदस्थापन स्थल छापर में कार्यग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश में कहा गया है कि विकास कुमार अपना समस्त कार्यभार प्रगति सोलंकी, राजस्व अधिकारी, नगर निगम बीकानेर को विधिवत हस्तांतरित करेंगे। वहीं प्रगति सोलंकी 13 जुलाई को मध्यान्ह पूर्व विकास कुमार से कार्यभार ग्रहण कर आगामी आदेशों तक राजस्व से संबंधित समस्त कार्यों का निर्वहन करेंगे।



















