बीकानेर भारतीय भवन निर्माण मजदूर संघ संबंध भारतीय मजदूर संघ के जिला महामंत्री कन्हैयालाल सोलंकी ने आज एक प्रेस नोट जारी कर बताया कि कल दिनांक 14 जुलाई 2026 को राजस्थान भवन एवं अन्य सनिर्माण श्रमिक कल्याण मंडल राजस्थान सरकार के सदस्य गौरीशंकर व्यास जयपुर से बीकानेर आ रहे हैं जो की भारतीय मजदूर संघ कार्यालय नया शहर थाने के पीछे शनि मंदिर के सामने प्रातः 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक निर्माण श्रमिकों की समस्याओं की जन्म सुनवाई करेंगे तथा उनकी समस्याओं का समाधान हाथों हाथ किया जाएगा इसके लिए सभी निर्माण श्रमिकों से अपील की गई है कि वह अपनी समस्या लेकर ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचे और सरकारी सहायता प्राप्त करने में आ रही दिक्कतों को माननीय सदस्य के सामने रखें जनसुनवाई प्रातः 10:00 बजे से प्रारंभ होगा।



















