बीकानेर। डूंगर कॉलेज से टैक्सी में सवार होकर रामपुरा बस्ती जाने के लिए रवाना हुए सवारी के साथ छीनाझपटी और लूट के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस सम्बंध में पीडित मेघराज ने बताया था कि वह डूंगर कॉलेज से रामपुरा बस्ती के लिए टैक्सी में बैठा लेकिन टैक्सी चालक उसे मेडिकल कॉलेज ग्राउण्ड ले गया।
जहां पर आरोपी ने उसके साथ छीनाझपटी करते हुए लूटपाट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आसपास के सीसीटीवी खंगाले और तकनीकी साक्ष्य जुटाते हुए आरोपपी को दस्तयाब किया। जिसके बाद पुछताछ की गयी ओर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस टीम ने आरोपी अनिल लावा पुत्र लालचंद, निवासी अंबेडकर कॉलोनी, थाना जेएनवीसी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी दस प्रकरण दर्ज बताए जा रहे हैं। कार्रवाई में थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी, उपनिरीक्षक विनोद कुमार, साइबर थाना के कांस्टेबल श्रीराम तथा जेएनवीसी थाने के कांस्टेबल नरेश, प्रभुराम, भागीरथ और शक्ति टीम की कांस्टेबल सुनीता ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।



















