बीकानेर। कंकालनुमान शव मिलने की खबर सामने आयी है। घटना गंगाशहर पुलिस थाना क्षेत्र के उदयरामसर से आगे सुजासर रोड़ पर अंडरब्रिज से पहले खेत की रोही में मिली है। अज्ञात व्यक्ति का यह शव कंकालनुमा है। ऐसे में अंदेशा जताया जा रहा है कि व्यक्ति की मौत काफी पहले हो चुकी थी।
सूचना मिलते ही ख़िदमतगार खादिम सोसाइटी व असहाय सेवा संस्थान के सोएंब भाई, मोहम्मद जुनैद ख़ान, इमरान व राजकुमार खडग़ावत एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुँचे । मौके पर एफ एल टीम सहित संबंधित गंगाशहर थाना से एसएचओ-परमेश्वर सुथार सहित पुलिस टीम की निगरानी में शव को पीबीएम अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरी मुआयना करवाकर शव को मोर्चरी में रखवाया। जाानकारी के अनुसार मृतक के काले रंग की पेंट पहनी हुई और शव काफी खराब स्थिति में मिला है। ऐसे में पहचान नहीं हो पायी है। फिलहाल मृतक के शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।



















