बीकानेर। युवक द्वारा फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त करने की खबर सामने आयी है। घटना मुक्ताप्रसाद पुलिस थाना क्षेत्र के बीकाजी फैक्ट्री के पीछे की है। इस सम्बंध में मृतक के पिता ओमप्रकाश ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसके बेटे ताराचंद मेघवाल ने उसके घर पर 10 जुलाई की रात को फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। फिलहाल आत्महत्या के कारणों के बारे में जानकारी नही मिल पायी है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है



















