बीकानेर। पुलिस की गाड़ी को टक्कर मारने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में सदर पुलिस थाने में हैड कांस्टेबल अंजु ने सुभाषपुरा के रहने वाले गजराज सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना म्युजियम सर्किल पर 10 जुलाई की रात की है। इस सम्बंध में परिवादी ने बताया कि म्युजियम सर्किल पर सरकारी वाहन खड़ा था।इस दौरान आरोपित ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए जान से मारने की नियत से सरकारी गाड़ी को टक्कर मारी। जिसके बाद गाड़ी को भगा ले जाने का प्रयास किया गया। जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने सरकारी गाड़ी को टक्कर मारने के बाद बीछवाल पुलिस को सूचना दी और फिर कार सवार को दबोचा गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



















