बीकानेर। सगाई के बाद 50 लाख रूपए मांगने और पैसे नहीं देने पर शादी के लिए आनाकानी करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में जेएनवीसी पुलिस थाने में वल्लभ गार्डन निवासी ने देवेश ङ्क्षसह, अजीत उर्फ करण सिंह, संजय आसोपा, हेमंत व अन्य के खिलाफ आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना सगाई से लेकर अब तक की बताई गयी है।परिवादी ने बताया कि आरोपित के साथ उसकी बेटी की सगाई की गयी थी। जिसके बाद आरोपित ने उससे 50 लाख रूपए मांगे। जब परिवादी ने कहा कि हमारे पास इतने पैसे कहां है तो आरोपियों ने शादी से मना कर दिया। जिसके बाद परिवादी ने आरोपित से कहा कि हमने कार्ड छपवा लिए है, कुछ बुकिंग करवा दी है तो आरोपित ने परिवादी की बेटी को काली, मोटी बताते हुए शादी करने से मना कर दिया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



















