बीकानेर। रेलवे स्टेशन से कुछ ही दूरी पर शव मिलने की खबर सामने आयी है। घटना नाल पुलिस थााना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के पास की है। जहां पर ओरण भूमि मार्ग पर एक शव मिला। सूचना मिलते ही पुलिस टीम और सामाजिक संगठनों के सेवादार मौके पर पहुंचे। शव के पास में टीवीएस मोपेड भी गिरी हुई पड़ी मिली।सूचना मिलने पर ख़िदमतगार खादिम सोसाइटी व असहाय सेवा संस्थान के सोएंब भाई, मोहम्मद जुनैद ख़ान व राजकुमार खडग़ावत एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुँचे और मौके पर संबंधित नाल थाना से सुभाष मय थाना टीम की जांच व निगरानी में शव को पीबीएम अस्पताल ले जाया गया। वहाँ डॉक्टरी मुआयना करवाकर शव को मोर्चरी में रखवाया। मृतक की पहचान सुभाषपुरा के रहने वाले श्रीचंद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि श्रीचंद 7 जुलाई से लापता थे और परिजन उसे ढूंढ रहे थे।



















