आज बीकानेर व्यापार एशोसियेसन एंव जन संधर्ष समिति की संयुक्त मिटिंग होटल लाल जी स्टेशन रोड पर रखी गई जिसमें बीकानेर कोट गेट और सांखला रेल फाटक समस्या समाधान के संदर्भ में हुई
मिटिंग में मुख्य वक्ता पूर्व विधायक आर के दास जी गुप्ता थे।
मिटिंग की शुरुआत करते हुए आर के दास जी गुप्ता ने बताया अबतक किया संधर्ष जिसमें इन फाटको की एक मात्र समाधान रेल बाई पास है गुप्ता ने कहा कि रेल बाई पास बनाना हमारे दिमाग की उपज नहीं है इसका समाधान बीकानेर मास्टर प्लान में बताया है जब सब जगह मास्टर प्लान लागू हो रहा है तो फाटको की समस्या समाधान में भी मास्टर प्लान लागू हो उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जन संख्या को देखते हुए फाटको पर अन्डर पास समस्या समाधान की बजाय समस्या बढ़ा देगा। यह व्यवहारिक नहीं है मोत का कुआ बन जायेगा
मिटिंग में अध्यक्ष नरपत सेठिया ने कहा कि कोट गेट का ऐतिहासिक महत्व है यहाँ अन्डर पास बनने से बीकानेर का हेरिटेज लुक बिगड़ेगा और सबसे बड़ी बात सांखला फाटक पर दीवार डालने से मार्केट तो प्रभावित होगा उससे ज्यादा मार्केट में आने वाले लोगों को ज्यादा परेशानी होगी
मिटिंग में प्रवक्ता श्याम कुमार तंवर ने बताया कि माननीय रेल मंत्री अश्विनी वैश्नव जी बीकानेर आने के बाद यहाँ रेल बाई पास नाल से पलाना तक बनाने की घोषणा की उसके बाद रेल प्रशासन 400करोड़ से ज्यादा की डीपीआर बनाने का स्वागत करते हुए मांग रखी कि रेल बाई पास बीकानेर की फाटको समस्या स्थाई समाधान है तो रेल दोहरीकरण भी इसी बाईपास पर करवाने और यात्री गाड़ी भी इसी ट्रैक से पास करवा की मांग की
इसके बाद बीकानेर में अन्डर पास बनाने की जरूरत नहीं है
मिटिंग में सचिव उमेश मेहन्दीदत्ता ने नक्शा दिखा कर सबको समझाया कि वर्तमान समय में जिला प्रशासन और रेल प्रशासन क्या बनाने का प्लान बनाया है।
कोट गेट रेल फाटक अन्डर पास 4 मीटर काफी छोटा होने से समस्या और विकराल रूप ले लेगी।
मिटिंग में एक पोस्टर का विमोचन किया गया जिसे जन जागरूकता के लिए कई स्थानों पर लगाया जायेगा।
मिटिंग में के ई एम रोड़ व्यापार एशोसियेसन के के सचिव जतिन यादव, कोट गेट से मनोज झाबक, कोयला गली से असरफ अली
बाबु अली,के अलावा बड़ी संख्या में व्यापारी तथा जन संधर्ष के साथी थे



















