बीकानेर। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या की है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर जांच शुरू कर दी।पुलिस के अनुसार शीतला गेट के बाहर सेन भवन के पीछे रहने वाले सोनू पुत्र आनंद नाई ने अपने घर के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीबीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव मोर्चरी में रखवाया गया।मृतक के भाई विवेक पुत्र आनंद नाई की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।



















