बीकानेर। बीकानेर में बीते कई दिनों से एनर्जी ड्रिंक के नाम पर नियमों के विपरीत बेचे जा रहे पेय पदार्थो को जब्त किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज करणी नगर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की गयी है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने कार्रवाई करते हुए करणी क्षेत्र से 36 हजार से अधिक कैन जब्त किए हे जो कि आमजन के लिए नुकसान दायक साबित होने वाले थे गनीमत रही कि इतनी बड़ी खेप बाजार में आने से पहले ही टीम ने जब्त कर ली।राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कैपा एनर्जी ड्रिंक के 36 हजार कैन जब्त किए है। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रवण कुमार, भानु प्रताप मौजूद रहें। अधिकारियों ने बताया कि बाजार में एनर्जी ड्रिंक के नाम से बेचे जा रहे उत्पादों, जिनमें स्टिंग, रेड़ बुल कैंपा सहित अन्य कैफिनेटेड एनर्जी ड्रिंक शामिल है। जिस पर अभियान के तहत कार्रवाई की जा रही है।विभाग के अनुसार अत्यधिक कैफीन वाले पेय पदार्थ जो कि गर्भवती महिलाओं, बच्चों सहित हर किसी के स्वास्थ्य पर विपरीत असर डाल सकते थे। ऐसे में इन पर लेबल पर निर्धारित चेतावनियां और जानकारी प्रदर्शित् होनी अनिवार्य है। कपंनियों ने बताया कि कुछ कंपनियां नियमों के खिलाफ काम करते हुए उपभोक्तओं को भ्रमित कर रही है।



















