humarabikaner.com
  • बीकानेर
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • भारत
  • कार्यक्रम
  • राजनीति
  • धर्म
    Friday, October 2, 2026
    Advertisement
    • Login
    No Result
    View All Result
    • बीकानेर
    • जयपुर
    • राजस्थान
    • भारत
    • कार्यक्रम
    • राजनीति
    • धर्म
    No Result
    View All Result
    humarabikaner.com
    No Result
    View All Result

    राजस्थान में मानसून सक्रिय: सूरतगढ़ में बूंदाबांदी से राहत, अगले 3-4 दिन भारी बारिश का अलर्ट

    Jitu Bikaneri by Jitu Bikaneri
    July 8, 2026
    in Uncategorized
    राजस्थान में मानसून सक्रिय: सूरतगढ़ में बूंदाबांदी से राहत, अगले 3-4 दिन भारी बारिश का अलर्ट
    1.1k
    SHARES
    Share on WhatsappShare on Facebook

    राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ क्षेत्र में बुधवार सुबह से बूंदाबांदी का दौर शुरू हो गया जिससे मौसम सुहावना हो गया। सुबह से आसमान में बादल छाए रहने और रुक-रुककर हल्की बारिश होने से लोगों को गर्मी और उमस से काफी राहत मिली। कई दिनों से तेज धूप और उमस भरे मौसम से परेशान लोग बारिश के बाद राहत महसूस करते नजर आए। किसानों का कहना है कि समय पर हो रही बारिश खरीफ फसलों के लिए लाभदायक साबित होगी।
    अगले 3-4 दिन भारी बारिश का अलर्ट
    उधर बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र (वेल मार्क लो प्रेशर) के प्रभाव से राजस्थान में मानसून पूरी तरह सक्रिय बना हुआ है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार प्रदेश में अगले तीन से चार दिन तक भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। विशेष रूप से उदयपुर और कोटा संभाग सहित दक्षिण-पूर्वी और पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में कहीं-कहीं अतिभारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और जलभराव वाले क्षेत्रों में अनावश्यक आवाजाही से बचने की सलाह दी है।
    10 जुलाई से कम होगी भारी बारिश की गतिविधियां
    मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार मानसून प्रणाली अगले 24 घंटे में पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ते हुए धीरे-धीरे कमजोर पड़ सकती है लेकिन इसके प्रभाव से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश तथा कई स्थानों पर भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। 10 जुलाई से भारी बारिश की गतिविधियों में कुछ कमी आने की संभावना जताई है हालांकि कई जिलों में सामान्य बारिश जारी रह सकती है।
    मंगलवार को मानसून ने दक्षिण-पश्चिम राजस्थान में और आगे बढ़त दर्ज की। वर्तमान में मानसून की उत्तरी सीमा बाड़मेर, जोधपुर और राजगढ़ से होकर गुजर रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों में बीकानेर संभाग और राज्य के शेष हिस्सों में भी मानसून पूरी तरह सक्रिय हो जाएगा। इसके चलते जोधपुर और बीकानेर संभाग में भी अगले दो से तीन दिनों के दौरान अच्छी बारिश होने की संभावना है।
    कहां-कितनी हुई बारिश
    बारिश के आंकड़ों की बात करें तो पाली जिले के काना में सबसे अधिक 120 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा देसूरी (पाली) में 82 मिमी, कठूमर (अलवर) में 78 मिमी, प्रतापगढ़ में 39.5 मिमी, अजमेर में 26.2 मिमी, चित्तौडग़ढ़ में 24 मिमी तथा जोधपुर में 21.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग का कहना है कि मानसून की सक्रियता बनी रहने से प्रदेश के कई जिलों में आगामी दिनों में भी अच्छी बारिश होने की संभावना है।

    SendShare440
    Previous Post

    बीकानेर: फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर अंबेडकर पब्लिक स्कूल और एफर्ट फाउंडेशन क्लासेज सीज

    Next Post

    बीकानेर: कल इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली कटौती, सुबह 7 से 8:30 बजे तक आपूर्ति रहेगी बाधित

    Latest News

    कोटगेट-सांखला फाटक विवाद में नया मोड़, रेलवे ने ओवरब्रिज पर जताई असहमति
    Uncategorized

    October 1, 2026
    बीकानेर: भुट्टों का बास में व्यक्ति की संदिग्ध मौत, पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया

    ऑपरेशन नीलकंठ: बीकानेर में 8.70 करोड़ की नशीली सामग्री नष्ट, 15 मामलों में जब्त हुआ था माल

    September 30, 2026
    दुकान पर हमला कर व्यापारी से मारपीट, पाइप-लोहे की रॉड से पीटने का आरोप

    कोलायत में सड़क हादसा: बछड़े से टकराकर साइन बोर्ड से भिड़ी बाइक, युवक की मौत

    बेसिक पी.जी. महाविद्यालय में 5 अक्टूबर को लगेगा ‘करियर कनेक्ट-2026’ रोजगार मेला

    बीकानेर उपमहापौर चुनाव में क्रॉस वोटिंग के मामले को लेकर कांग्रेस शिष्टमंडल ने जयपुर में शीर्ष नेतृत्व से की मुलाकात

    बीकानेर में युवती लापता, पड़ोसी युवक सहित परिवार पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

    September 29, 2026
    खेत में कीटनाशक का छिड़काव करते समय 20 वर्षीय युवक बेहोश, अस्पताल में मौत

    धर्मास के पास गाय से टकराकर पलटी पिकअप, तीन घायल; रेलवे क्रॉसिंग पर बदली एंबुलेंस
    Uncategorized

    धर्मास के पास गाय से टकराकर पलटी पिकअप, तीन घायल; रेलवे क्रॉसिंग पर बदली एंबुलेंस

    September 29, 2026
    Next Post
    बीकानेर: कल इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली कटौती, सुबह 7 से 8:30 बजे तक आपूर्ति रहेगी बाधित

    बीकानेर: कल इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली कटौती, सुबह 7 से 8:30 बजे तक आपूर्ति रहेगी बाधित

    बीकानेर: शराब ठेके पर हिसाब-किताब को लेकर विवाद, मारपीट कर 10 हजार रुपए छीनने का आरोप

    बीकानेर में पंचायत चुनाव आरक्षण की लॉटरी कल, 41 जिला परिषद सदस्य और 15 प्रधान पदों का होगा निर्धारण
    Uncategorized

    बीकानेर में पंचायत चुनाव आरक्षण की लॉटरी कल, 41 जिला परिषद सदस्य और 15 प्रधान पदों का होगा निर्धारण

    by Jitu Bikaneri
    September 22, 2026
    0

    बीकानेर। पंचायत आम चुनाव के संदर्भ में प्रधान, जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों, सरपंच और पंच पदों के आरक्षण...

    Read moreDetails
    ​श्री मुरली मनोहर धोरा भीनासर में दो मास चातुर्मास सत्संग कार्यक्रम का भव्य समापन

    बीकानेर में कल इन इलाकों में बिजली कटौती, सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक रहेगी आपूर्ति बाधित

    पंकज गहलोत बने बीकानेर नगर निगम के उपमहापौर, भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

    वूमेन ऑफ द फ्यूचर अवॉर्ड्स 2026: बीकानेर चैप्टर में 50 प्रेरणादायक महिलाओं का सम्मान

    Facebook Twitter Instagram Youtube

    बीकानेर का सबसे लोकप्रिय डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म, जहां आपको बीकानेर की हर छोटी-बड़ी खबर, अपडेट, इवेंट्स और अन्य जानकारी सबसे पहले मिलेगी। फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और व्हाट्सएप पर लाखों फॉलोअर्स के साथ, हमारा बीकानेर बीकानेरवासियों को जोड़ने और उनकी आवाज़ को आगे बढ़ाने का माध्यम है। हमारी वेबसाइट पर बीकानेर की परंपरा, संस्कृति और शहर की धड़कन को करीब से जानने का अवसर पाएं। "आपके शहर की हर खबर, आपकी अपनी जगह पर ! हमारा बीकानेर की वेबसाइट व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने बिजनेस का विज्ञापन करवाने के लिए संपर्क करें- 9672313100

    बीकानेर में पंचायत चुनाव आरक्षण की लॉटरी कल, 41 जिला परिषद सदस्य और 15 प्रधान पदों का होगा निर्धारण
    Uncategorized

    बीकानेर में पंचायत चुनाव आरक्षण की लॉटरी कल, 41 जिला परिषद सदस्य और 15 प्रधान पदों का होगा निर्धारण

    by Jitu Bikaneri
    September 22, 2026
    बीकानेर में पंचायत चुनाव आरक्षण की लॉटरी कल, 41 जिला परिषद सदस्य और 15 प्रधान पदों का होगा निर्धारण

    बीकानेर में पंचायत चुनाव आरक्षण की लॉटरी कल, 41 जिला परिषद सदस्य और 15 प्रधान पदों का होगा निर्धारण

    September 22, 2026
    ​श्री मुरली मनोहर धोरा भीनासर में दो मास चातुर्मास सत्संग कार्यक्रम का भव्य समापन

    ​श्री मुरली मनोहर धोरा भीनासर में दो मास चातुर्मास सत्संग कार्यक्रम का भव्य समापन

    September 22, 2026
    बीकानेर में कल इन इलाकों में बिजली कटौती, सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक रहेगी आपूर्ति बाधित

    बीकानेर में कल इन इलाकों में बिजली कटौती, सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक रहेगी आपूर्ति बाधित

    September 22, 2026
    पंकज गहलोत बने बीकानेर नगर निगम के उपमहापौर, भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

    पंकज गहलोत बने बीकानेर नगर निगम के उपमहापौर, भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

    September 22, 2026
    वूमेन ऑफ द फ्यूचर अवॉर्ड्स 2026: बीकानेर चैप्टर में 50 प्रेरणादायक महिलाओं का सम्मान

    वूमेन ऑफ द फ्यूचर अवॉर्ड्स 2026: बीकानेर चैप्टर में 50 प्रेरणादायक महिलाओं का सम्मान

    September 22, 2026

    © 2025 Hamara Bikaner - Developed By Uddan promotions Pvt Ltd.

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • बीकानेर
    • जयपुर
    • राजस्थान
    • भारत
    • कार्यक्रम
    • राजनीति
    • धर्म

    © 2025 Hamara Bikaner - Developed By Uddan promotions Pvt Ltd.

    Join Our WhatsApp Group