बीकानेर। राजस्थान शिक्षा विभाग में ट्रांसफर का सिलसिला शुरू हो गया है। पहले ही दिन करीब 5 हजार शिक्षकों और कर्मचारियों के ट्रांसफर किए है। आदेश मंगलवार (7 जुलाई) देर रात को जारी किए गए। इनमें सबसे ज्यादा ग्रेड सेकंड शिक्षकों के साथ बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर और लाइब्रेरियन भी शामिल हैं। विभाग ने ट्रांसफर किए गए कर्मचारियों को 10 दिन में नई जगह जॉइन करने के निर्देश दिए हैं। हालांकि प्रोबेशन पीरियड वाले और ट्राइबल-नॉन ट्राइबल एरिया से जुड़े कुछ ट्रांसफर पर फिलहाल रोक लगाई गई है।
शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन शिक्षकों का नाम तबादला सूची में है लेकिन वे अभी प्रोबेशन पीरियड में हैं, उन्हें नए स्थान पर कार्यभार ग्रहण नहीं कराया जाएगा। इसी तरह ट्राइबल एरिया से नॉन-ट्राइबल एरिया या नॉन-ट्राइबल एरिया से ट्राइबल एरिया में हुए ट्रांसफर के मामलों में भी फिलहाल कार्यभार ग्रहण नहीं कराया जाएगा।



















