बीकानेर। पुलिस ने बड़ी कार्रवाही करते हुए हार्डकोर अपराधी को पकड़ा है। मिली सूचना के अनुसार पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में डीएसटी, पुलिस थाना व्यास कॉलोनी व नयाशहर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। संयुक्त कार्रवाही में हार्डकोर बदमाश तोलाराम सियाग को 1 अवैध पिस्टल के साथ में दबोचा है। बदमाश तोलाराम पर डकैती, लुट, मारपीट, आर्म्स एक्ट के 20 प्रकरण दर्ज है।
वहीं नयाशहर पुलिस ने बदमाश बजरंग सीगड़ को 475 ग्राम अफीम के साथ दस्तयाब किया है। आरोपी पर पूर्व में भी 5 गंभीर प्रकरण दर्ज है। उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चक्रवती सिंह राठौड़, DST प्रभारी विश्वजीत सिंह , थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी, कविता पूनिया व ASI दीपक यादव के इनपुट पुलिस की ओर से ये कार्रवाही की गई है।



















