खाजूवाला। खाजूवाला पुलिस ने ऑपरेशन नीलकंठ अभियान के तहत नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 6.14 ग्राम अवैध चिट्टा (स्मैक) तथा घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुखविंद्र सिंह (28 वर्ष), पुत्र सुबा सिंह, निवासी वार्ड नंबर 22, खाजूवाला तथा रविन्द्र (26 वर्ष), पुत्र भवानीशंकर, निवासी वार्ड नंबर 22, खाजूवाला के रूप में हुई है।
आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है मामले में आगे की जांच पुगल थाना प्रभारी समरवीर को सौंपी गई है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और वृत्ताधिकारी आकांक्षा चौधरी खाजूवाला के सुपरविजन और थानाधिकारी सुरेंद्र प्रजापत के निर्देशन में उपनिरीक्षक कोहर सिंह के नेतृत्व में की गई है। कार्रवाई में पुलिस टीम के अन्य सदस्यों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर नशा तस्करी से जुड़े अन्य नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।



















