बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के शहरी क्षेत्र में एक युवती के देर रात्री को घर से लापता होने की जानकारी सामने आई है। चिंतित परिजन पहुंचे थाने पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। युवती के पिता ने श्रीडूंगरगढ़ थाने में लिखित शिकायत दी गई, जिसमें बताया कि उसकी पुत्री पांच जून को रात्री को करीबन दो से तीन बजे के बीच लापता हो गई और एक युवक मुकेश डूडी पर बहला फुसलाकर शादी का झांसा देकर ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करके हैड कांस्टेबल संदीप कुमार को सौंपी गई है।



















