बीकानेर। शराब के लिए पैसे नहीं देने पर मारपीट करते हुए पैसे छीनने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में नोखा पुलिस थाने में मघाराम ने सोमलसर के रहने वाले शिवलाल, सुखराम, महेन्द्र पर आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि आरोपियों ने उसका रास्ता रोका।जिसके बाद आरोपियों ने उससे शराब और नानवेज के लिए पैसे मांगे। जब परिवादी ने पैसे देने से मना किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और 6 हजार रूपए छीन ले गए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



















