बीकानेर। नापासर थाना क्षेत्र के हिम्मतसर गांव में खेत में ट्यूबवेल चालू करते समय करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने बीएनएसएस की धारा 194 के तहत मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार हिम्मतसर निवासी ओमप्रकाश पुत्र नानूराम जाट ने रिपोर्ट दी कि उनका 25 वर्षीय पुत्र रामप्रताप 4 जुलाई की सुबह खेत में सिंचाई के लिए ट्यूबवेल चालू कर रहा था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया



















