बीकानेर। बीकानेर पुलिस लगातार अपराध को कम करने के लिए अलग-अलग तरीकों से आदतन अपराधियों पर नकेल कसने के लिए अभियान चला रही है। एसपी मुद्दल कच्छावा के निर्देशन में तस्करों पर लगाम लगाने के लिए भी लगातार कार्रवाईकी जा रही है। वहीं एसपी मुद्दल कच्छावा ने आधा दर्जन मामलों के आरोपी की हिस्ट्रीशीट खोली है। पुलिस बार-बार अपराध करने के चलते जयमलसर के रहने वाले अजय सिंह उर्फ अज्जू भाटी की हिस्ट्रीशीट खोली है। पुलिस ने बताया कि अज्जू के खिलाफ पूर्व में मारपीट करने, हत्या का प्रयास, आम्स एक्ट जैसे गंभीर अपराधों के कुल 6 प्रकरण दर्ज है। ऐसे में अज्जू की हिस्ट्रीशीट खोली गयी है।



















