बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र में निर्माण कार्य के दौरान एक मजदूर के छत से गिरने से गंभीर रूप से घायल होने और उपचार के दौरान उसकी मौत हो जाने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार सुभाष मुखिया (49) मूल निवासी बिहार, बीकानेर में मजदूरी का कार्य करता था। 1 जुलाई की शाम करीब 6:30 बजे वह गंगाशहर क्षेत्र में स्थित कालूराम माली के मकान पर छत की भराई का कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह छत से नीचे गिर गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।
घायल सुभाष मुखिया को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। मृतक की रिश्तेदार सुशीला मुखिया की सूचना पर गंगाशहर थाना पुलिस ने बीएनएसएस की धारा 194 के तहत मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



















