बीकानेर। सदर पुलिस थाना क्षेत्र में हादसा हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना सदर पुलिस थाना क्षेत्र के पुलिस लाईन चौराहे के आगे पंजाब रसोई के सामने की हे। इस सम्बंध में पुरानी गिन्नाणी के रहने वाले चंदना शर्मा ने ऑल्टो कार के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि ऑल्टो कार के चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए खंभे से भिड़ दी। जिसके चलते उसके चोटें आयी है। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।






















