बीकानेर। अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध पिस्टल के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई नयाशहर पुलिस टीम ने की है। पुलिस टीम ने 27 जून की शाम को फूलनाथ तालाब परिसर में कार्रवाई की है। जहां पर पुलिस टीम ने 20 वर्षीय युवक विकास शर्मा के पास से अवैध देशी पिस्टल जब्त की है। जिसके पास से लाइसेंस सम्बंधी कोई दस्तावेज नहीं मिला। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर आम्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।






















