humarabikaner.com
  • बीकानेर
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • भारत
  • कार्यक्रम
  • राजनीति
  • धर्म
    Wednesday, November 11, 2026
    Advertisement
    • Login
    No Result
    View All Result
    • बीकानेर
    • जयपुर
    • राजस्थान
    • भारत
    • कार्यक्रम
    • राजनीति
    • धर्म
    No Result
    View All Result
    humarabikaner.com
    No Result
    View All Result

    बीकानेर: कलेक्टर की समीक्षा बैठक—पेयजल, हीट वेव प्रबंधन और जनगणना कार्यों में तेजी के निर्देश

    Jitu Bikaneri by Jitu Bikaneri
    April 18, 2026
    in Uncategorized
    बीकानेर: कलेक्टर की समीक्षा बैठक—पेयजल, हीट वेव प्रबंधन और जनगणना कार्यों में तेजी के निर्देश
    1.1k
    SHARES
    Share on WhatsappShare on Facebook

    बीकानेर, 18 अप्रैल। जिला कलेक्टर श्री निशांत जैन ने शनिवार को नहरबंदी और ग्रीष्म काल के दौरान पेयजल आपूर्ति, जिले में एलपीजी तथा पेट्रोल डीजल स्टॉक एवं आपूर्ति, हीट वेव प्रबंधन, संपर्क पोर्टल प्रकरण निस्तारण और जनगणना सहित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की। इस दौरान सूचना प्रौद्योगिकी विभाग सभागार में सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। वही सभी उपखंड अधिकारी, बीडीओ, तहसीलदार, ईओ एवं ब्लॉक स्तर के अधिकारी वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जुड़े।

    इस दौरान जिला कलेक्टर ने कहा कि समर कंटीन्जेंसी प्लान से जुड़े समस्त कार्य बिना विलंब पूर्ण कर लें। समस्त उपखंड अधिकारी अपने क्षेत्र के जलदाय विभाग के अधिकारियों से समन्वय रखें। उन्होंने नाहरबंदी के दौरान जल प्रबंधन की समीक्षा की। हैंड पंप रिपेयर के लिए मासिक स्तर पर लक्षण निर्धारित करते हुए कार्य करने के निर्देश दिए। वहीं जिले में नलकूप की स्थिति की समीक्षा की तथा कहा कि किसी भी स्थिति में पावर कनेक्शन लंबित नहीं रहे। उन्होंने टैंकर्स के माध्यम से पेयजल आपूर्ति की दरों की समीक्षा की तथा जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में अधिक सतर्कता से कार्य करने के निर्देश दिए।

    जिला कलेक्टर ने कहा कि सभी उपखंड अधिकारी, उपखंड स्तर पर साप्ताहिक समीक्षा बैठकें करें। सरकार द्वारा निर्धारित नॉर्म्स के अनुसार दौरे, निरीक्षण और रात्रि चौपाल एवं विश्राम किए जाएं तथा इन्हें पोर्टल पर अपलोड करना भी सुनिश्चित करें। उन्होंने सरकारी कार्यालयों, स्कूलों, अस्पतालों, अन्नपूर्णा रसोई सहित विभिन्न निर्माण कार्यों के औचक निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने संपर्क पोर्टल के प्रकरणों की समीक्षा की और स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रकरण दर्ज होने के साथ ही एक्शन शुरू करें तथा यह सुनिश्चित करें कि 15 दिन से अधिक समय से कोई प्रकरण लंबित नहीं रहे।

    जिला कलेक्टर ने जिले में एलपीजी तथा पेट्रोल, डीजल की आपूर्ति के साथ राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम वेरिफिकेशन की समीक्षा की।
    जिला रसद अधिकारी ने बताया कि जिले में एलपीजी पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति पूर्ण नियंत्रण में है। विवाह एवं अन्य आयोजनों के लिए गैस सिलेंडर आपूर्ति के मध्य नजर जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। जिला कलेक्टर ने घरेलू गैस सिलेंडर के कमर्शियल उपयोग पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए एनफोर्समेंट की सतत कार्यवाहियां करने के निर्देश दिए।

    जिला कलेक्टर ने कहा कि जनगणना-2027 राष्ट्रीय महत्व का कार्य है। इससे जुड़े सभी अधिकारी और कर्मचारी पूर्ण गंभीरता से कार्य करें। उन्होंने बताया कि भारत सरकार के निर्देशानुसार जनगणना का कार्य दो चरणों में किया जाएगा। प्रथम चरण में मकान सूचीकरण और मकान गणना का कार्य होगा। इसके तहत 1 से 15 में तक स्वगणना तथा 16 मई से हाउस लिस्टिंग का फील्ड वर्क किया जाएगा। उन्होंने जिले में मकान सूचीकरण के लिए जियो टैगिंग और ब्लॉक सीमांकन प्रगति की समीक्षा की और सोमवार तक यह कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनगणना से संबंधित सभी कार्य समयबद्ध हों।

    जिला कलेक्टर ने हीट वेव मैनेजमेंट की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक चिकित्सा केंद्र पर नॉर्म्स के अनुसार व्यवस्थाएं हों। हाई रिस्क एरियाज में विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने जल जनित तथा मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए आवश्यक गतिविधियों के लिए निर्देशित किया। मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत टीआईडी जेनरेशन बढ़ाने, लाडो प्रोत्साहन योजना का लंबित भुगतान करने तथा जननी सुरक्षा एवं यूडीआईडी की समीक्षा भी की।

    जिला कलेक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री विकसित ग्राम अभियान तथा मुख्यमंत्री विकसित शहरी वार्ड अभियान प्रदेश के शहरों और गांवों के विकास का खाका तैयार करने का महत्वपूर्ण अभियान है। इसके मद्देनजर वार्ड सभाओं तथा ग्राम सभाओं का आयोजन करते हुए मास्टर प्लान तैयार किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक उपखंड अधिकारी संबंधित अधिशासी अधिकारी और विकास अधिकारी के माध्यम से इसका प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करवाए।

    जिला कलेक्टर ने 21 अप्रैल को माननीय प्रधानमंत्री के बालोतरा प्रस्तावित दौरे के जिले में सीधे प्रसारण की तैयारी की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि जिला, ब्लॉक तथा ग्राम पंचायत स्तर पर इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा। इनमें प्रत्येक क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को तथा स्थानीय नागरिकों को आमंत्रित किया जाए।

    इस दौरान नगर निगम आयुक्त श्री सिद्धार्थ पलनीचामी, जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती शैलजा पांडे, अतिरिक्त कलेक्टर (प्रशासन) श्री सुरेश यादव, अतिरिक्त कलेक्टर (नगर) श्री रमेश देव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

    SendShare448
    Previous Post

    परशुराम जन्मोत्सव पर तीन दिन होंगे आयोजन,पोस्टर विमोचित

    Next Post

    बीकानेर के सुजानदेसर में 26 अप्रैल को श्री हीरानंद जी–देवसीदास जी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा, कलश यात्रा, महापूजन और महाप्रसादी सहित होंगे भव्य धार्मिक आयोजन

    Latest News

    बीकानेर: मारपीट और 10,330 रुपए छीनने के आरोप में आमने-सामने मुकदमे दर्ज
    Uncategorized

    November 8, 2026
    नोखा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: डोडा पोस्त तस्करी के दो मामलों में तीन साल से फरार सहित दो आरोपी गिरफ्तार
    Uncategorized

    नोखा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: डोडा पोस्त तस्करी के दो मामलों में तीन साल से फरार सहित दो आरोपी गिरफ्तार

    November 6, 2026
    बीकानेर: गौड़ ब्राह्मण समाज के दीवाली मेले में उमड़ी भीड़; कम दाम में शुद्ध मिठाइयों और फ्री मेहंदी की धूम

    मुख्य डाकघर के पास खूनी संघर्ष: चाकू से हमले में घायल अकरम उर्फ सोनू की मौत, पीबीएम अस्पताल में तोड़ा दम

    बीकानेर: घर की सफाई करते समय पानी के कुंड में गिरा युवक, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

    बीकानेर के व्यापारी सावधान! दुकान पर लगा QR कोड भी हो सकता है साइबर ठगी का जरिया, ग्राहकों के पैसे दूसरे खाते में जाने की शिकायत

    November 2, 2026
    बीकानेर में वेडिंग डेकोरेशन के लिए वन-स्टॉप डेस्टिनेशन वीके हैम्पर्स एंड पैक्स का हुआ शुभारंभ
    Uncategorized

    बीकानेर में वेडिंग डेकोरेशन के लिए वन-स्टॉप डेस्टिनेशन वीके हैम्पर्स एंड पैक्स का हुआ शुभारंभ

    November 1, 2026
    राजस्थान में नवंबर में छुट्टियों की भरमार! स्कूलों में 12 दिन की दिवाली छुट्टी, बैंक और सरकारी दफ्तर भी रहेंगे बंद; देखें पूरी लिस्ट

    October 31, 2026
    कचरा संग्रहण कंपनी की लापरवाही से राहगीर कोमा में, उपमहापौर सहित पार्षदों में आक्रोश

    रविवार को बीकानेर के कई इलाकों में चार घंटे रहेगी बिजली गुल, सुबह 6 से 10 बजे तक विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित
    Uncategorized

    रविवार को बीकानेर के कई इलाकों में चार घंटे रहेगी बिजली गुल, सुबह 6 से 10 बजे तक विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

    October 31, 2026
    Next Post
    बीकानेर के सुजानदेसर में 26 अप्रैल को श्री हीरानंद जी–देवसीदास जी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा, कलश यात्रा, महापूजन और महाप्रसादी सहित होंगे भव्य धार्मिक आयोजन

    बीकानेर के सुजानदेसर में 26 अप्रैल को श्री हीरानंद जी–देवसीदास जी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा, कलश यात्रा, महापूजन और महाप्रसादी सहित होंगे भव्य धार्मिक आयोजन

    बीकानेर में स्पा और कैफे की आड़ में अनैतिक कारोबार, 4 माह में 13 ठिकानों पर कार्रवाई

    बीकानेर के रानीबाजार में ‘मैजेस्टिक एक्सपो’ का भव्य आगाज, खरीदारी के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
    Uncategorized

    बीकानेर के रानीबाजार में ‘मैजेस्टिक एक्सपो’ का भव्य आगाज, खरीदारी के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

    by Jitu Bikaneri
    October 28, 2026
    0

    बीकानेर। शहर के रानीबाजार स्थित उत्सव परिसर में बहुप्रतीक्षित ‘मैजेस्टिक एक्सपो’ का भव्य और गरिमामय शुभारंभ हुआ। आगामी त्योहारी और...

    Read moreDetails
    बीकानेर: कच्चे रास्ते पर पलटा ट्रैक्टर, नीचे दबने से 23 वर्षीय युवक की मौत

    October 22, 2026
    बीकानेर: बीछवाल खुले बंदी शिविर से बंदी फरार, पुलिस ने तलाश शुरू की

    घड़सीसर अंडरब्रिज पर कचरा उठाने वाले टिपर ने टैक्सी को मारी टक्कर, तीन महिलाएं घायल

    श्री ब्राह्मण स्वर्णकार समाज प्रन्यास का प्रथम प्रयास, तीन दिवसीय फेस्टारा नाइट एक्सपो 30 अक्टूबर से, पोस्टर का किया विमोचन

    Facebook Twitter Instagram Youtube

    बीकानेर का सबसे लोकप्रिय डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म, जहां आपको बीकानेर की हर छोटी-बड़ी खबर, अपडेट, इवेंट्स और अन्य जानकारी सबसे पहले मिलेगी। फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और व्हाट्सएप पर लाखों फॉलोअर्स के साथ, हमारा बीकानेर बीकानेरवासियों को जोड़ने और उनकी आवाज़ को आगे बढ़ाने का माध्यम है। हमारी वेबसाइट पर बीकानेर की परंपरा, संस्कृति और शहर की धड़कन को करीब से जानने का अवसर पाएं। "आपके शहर की हर खबर, आपकी अपनी जगह पर ! हमारा बीकानेर की वेबसाइट व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने बिजनेस का विज्ञापन करवाने के लिए संपर्क करें- 9672313100

    बीकानेर के रानीबाजार में ‘मैजेस्टिक एक्सपो’ का भव्य आगाज, खरीदारी के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
    Uncategorized

    बीकानेर के रानीबाजार में ‘मैजेस्टिक एक्सपो’ का भव्य आगाज, खरीदारी के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

    by Jitu Bikaneri
    October 28, 2026
    बीकानेर के रानीबाजार में ‘मैजेस्टिक एक्सपो’ का भव्य आगाज, खरीदारी के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

    बीकानेर के रानीबाजार में ‘मैजेस्टिक एक्सपो’ का भव्य आगाज, खरीदारी के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

    October 28, 2026
    बीकानेर: कच्चे रास्ते पर पलटा ट्रैक्टर, नीचे दबने से 23 वर्षीय युवक की मौत

    बीकानेर: कच्चे रास्ते पर पलटा ट्रैक्टर, नीचे दबने से 23 वर्षीय युवक की मौत

    October 22, 2026
    बीकानेर: बीछवाल खुले बंदी शिविर से बंदी फरार, पुलिस ने तलाश शुरू की

    बीकानेर: बीछवाल खुले बंदी शिविर से बंदी फरार, पुलिस ने तलाश शुरू की

    October 22, 2026
    घड़सीसर अंडरब्रिज पर कचरा उठाने वाले टिपर ने टैक्सी को मारी टक्कर, तीन महिलाएं घायल

    घड़सीसर अंडरब्रिज पर कचरा उठाने वाले टिपर ने टैक्सी को मारी टक्कर, तीन महिलाएं घायल

    October 22, 2026
    श्री ब्राह्मण स्वर्णकार समाज प्रन्यास का प्रथम प्रयास, तीन दिवसीय फेस्टारा नाइट एक्सपो 30 अक्टूबर से, पोस्टर का किया विमोचन

    श्री ब्राह्मण स्वर्णकार समाज प्रन्यास का प्रथम प्रयास, तीन दिवसीय फेस्टारा नाइट एक्सपो 30 अक्टूबर से, पोस्टर का किया विमोचन

    October 22, 2026

    © 2025 Hamara Bikaner - Developed By Uddan promotions Pvt Ltd.

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • बीकानेर
    • जयपुर
    • राजस्थान
    • भारत
    • कार्यक्रम
    • राजनीति
    • धर्म

    © 2025 Hamara Bikaner - Developed By Uddan promotions Pvt Ltd.

    Join Our WhatsApp Group