humarabikaner.com
  • बीकानेर
  • जयपुर
  • राजस्थान
  • भारत
  • कार्यक्रम
  • राजनीति
  • धर्म
    Friday, October 2, 2026
    Advertisement
    • Login
    No Result
    View All Result
    • बीकानेर
    • जयपुर
    • राजस्थान
    • भारत
    • कार्यक्रम
    • राजनीति
    • धर्म
    No Result
    View All Result
    humarabikaner.com
    No Result
    View All Result

    Raj-CES संविदा नियुक्तियों पर रोक की मांग, शैक्षिक महासंघ ने सौंपा ज्ञापन

    Jitu Bikaneri by Jitu Bikaneri
    February 2, 2026
    in Uncategorized
    Raj-CES संविदा नियुक्तियों पर रोक की मांग, शैक्षिक महासंघ ने सौंपा ज्ञापन
    1.2k
    SHARES
    Share on WhatsappShare on Facebook

    राजसेस महाविद्यालयों में संविदा नियुक्तियों की चयन प्रक्रिया पर तत्काल रोक एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप पुनर्संरचना हेतु डॉ॰ राजेन्द्र सिंह राठौड़, पूर्व चिकित्सा मंत्रीको ज्ञापन सौंपा गया

    अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, राजस्थान (उच्च शिक्षा) राज्य की उच्च शिक्षा व्यवस्था से जुड़े एक अत्यंत गंभीर, नीतिगत एवं दूरगामी प्रभाव वाले विषय पर यह ज्ञापन आपके समक्ष प्रस्तुत कर रहा है।

    महासंघ का यह सुविचारित मत है कि Raj-CES (राजसेस) योजना के अंतर्गत स्थापित महाविद्यालयों का वर्तमान स्वरूप, संरचना एवं संचालन पद्धति राष्ट्रीय शिक्षा नीति–2020 के प्रावधानों के विपरीत होने के साथ-साथ राज्य की उच्च शिक्षा को राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य में अपेक्षित दिशा के उलट पीछे ले जाने वाले सिद्ध हो रहे हैं। इन महाविद्यालयों में स्थायी अकादमिक ढांचे का अभाव, पर्याप्त अधोसंरचना एवं संसाधनों की कमी, शोध एवं नवाचार की संभावनाओं का न होना, विषयगत विस्तार के नाम पर संस्थागत विखंडन, संविदा/अस्थायी नियुक्तियों पर आधारित अध्यापन व्यवस्था, तथा दीर्घकालिक एवं समेकित योजना के बिना नए महाविद्यालयों/विषयों की निरंतर घोषणाएँ—ये सभी ऐसे गंभीर चिंता के बिंदु हैं, जो राज्य की उच्च शिक्षा को गुणवत्ता, बहुविषयकता, अकादमिक निरंतरता एवं वैश्विक प्रतिस्पर्धा से दूर ले जाते हैं, जो किसी भी दृष्टि से राज्य की उच्च शिक्षा के दीर्घकालिक हित में नहीं है।

    इन समस्त विषयों को महासंघ द्वारा समय-समय पर विभिन्न पत्रों, ज्ञापनों, प्रतिवेदनों, मीडिया संवाद, व्यक्तिगत वार्ताओं एवं संगठनीय अधिवेशनों के माध्यम से राज्य सरकार के संज्ञान में स्पष्ट रूप से लाया जाता रहा है।

    पूर्ववर्ती राज्य सरकार द्वारा सत्र 2020–21 से 2022–23 के मध्य Raj-CES योजना के अंतर्गत 303 नवीन महाविद्यालयों एवं अनेक नवीन विषयों की घोषणा की गई। महासंघ द्वारा प्रारंभ से ही इस योजना का वैचारिक एवं नीतिगत आधार पर विरोध किया गया, परंतु तत्कालीन कांग्रेस सरकार की हठधर्मिता के कारण न केवल यह योजना वापस नहीं ली गई, बल्कि प्रतिवर्ष बिना किसी ठोस दीर्घकालिक योजना के नए Raj-CES महाविद्यालयों एवं विषयों की घोषणाएँ एक नियमित प्रक्रिया बना दी गईं।

    विधानसभा चुनाव–2023 के पश्चात गठित नवीन राज्य सरकार के समक्ष भी महासंघ ने इस विषय को प्रमुखता से रखा। जयपुर में आयोजित प्रदेश अधिवेशन–2024 में आपके द्वारा स्वयं इस समस्या के शीघ्र समाधान की घोषणा की गई तथा Raj-CES महाविद्यालयों/विषयों के संचालन के संबंध में सोडाणी समिति का गठन किया गया। यह अत्यंत खेदजनक है कि समिति द्वारा प्रतिवेदन प्रस्तुत किए जाने के पश्चात भी आज दिनांक तक न तो उसकी सिफारिशों को सार्वजनिक किया गया है और न ही उन्हें लागू किया गया है।

    अत्यंत खेद का विषय है कि वर्तमान सरकार द्वारा भी पूर्ववर्ती सरकार की भाँति Raj-CES योजना के अंतर्गत नवीन महाविद्यालयों एवं विषयों की घोषणाएँ जारी हैं। सत्र 2023–24 एवं 2024–25 में अब तक 71 अतिरिक्त Raj-CES महाविद्यालय घोषित किए जा चुके हैं, जिससे इनकी कुल संख्या 374 हो चुकी है। इनमें से लगभग 260 Raj-CES महाविद्यालयों में एक भी स्थायी संकाय सदस्य कार्यरत नहीं है, जो राष्ट्रीय शिक्षा नीति–2020 के सफल क्रियान्वयन पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगाता है।

    हाल ही में जारी भर्ती परीक्षा कैलेंडर–2026 के माध्यम से महासंघ के संज्ञान में आया है कि Raj-CES नियम–2023 में परिवर्तन के पश्चात राज्य सरकार द्वारा पाँच वर्षों के लिए Fixed Pay पर संविदा नियुक्तियों की चयन प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है। संगठन को यह भी ज्ञात हुआ है कि इस प्रक्रिया हेतु अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड के माध्यम से अभ्यर्थना भेज दी गई है, जो अस्थायी, असुरक्षित एवं नीति-विरोधी व्यवस्था को संस्थागत स्वरूप देने का प्रयास है तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति–2020 की भावना के सर्वथा विपरीत है।

    माननीय मुख्यमंत्री जी, राष्ट्रीय शिक्षा नीति–2020, जिसे विकसित भारत के शैक्षिक आधार एवं माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी स्वप्न के रूप में प्रस्तुत किया गया है, उसके प्रावधानों से Raj-CES योजना 180 डिग्री विपरीत है। यह योजना पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार द्वारा लाई गई थी और दुर्भाग्यवश वर्तमान सरकार द्वारा भी जारी है, जो राजस्थान की उच्च शिक्षा को राष्ट्रीय नीति के विपरीत दिशा में ले जाने वाला कदम सिद्ध हो रही है।

    महासंघ की प्रमुख माँगें :

    1. Raj-CES योजना के अंतर्गत संचालित महाविद्यालयों/विषयों के संबंध में गठित सोडाणी समिति की सिफारिशों को अविलंब लागू किया जाए।

    2. राज्य में संचालित सभी 374 Raj-CES महाविद्यालयों को सामान्य राजकीय महाविद्यालयों के रूप में संचालित करने के स्पष्ट एवं तत्काल आदेश जारी किए जाएँ, जिससे राष्ट्रीय शिक्षा नीति–2020 के अनुरूप बड़े एवं बहुविषयक उच्च शिक्षा संस्थानों का विकास संभव हो सके।

    3. भर्ती परीक्षा कैलेंडर–2026 के क्रमांक 41 पर अंकित संविदा टीचिंग एसोसिएट एवं अशैक्षणिक संवर्गों की चयन/नियुक्ति प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से रोका जाए तथा अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड को भेजी गई अभ्यर्थना निरस्त की जाए।

    माननीय मुख्यमंत्री जी, यदि समय रहते इस चयन प्रक्रिया को नहीं रोका गया और Raj-CES महाविद्यालयों को सामान्य महाविद्यालयों की भाँति संचालित करने के स्पष्ट आदेश जारी नहीं किए गए, तो महासंघ को विवश होकर लोकतांत्रिक एवं आंदोलनात्मक मार्ग अपनाना पड़ेगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

    हमें पूर्ण विश्वास है कि आप माननीय प्रधानमंत्री जी के विकसित भारत के स्वप्न, राष्ट्रीय शिक्षा नीति–2020 की मूल भावना तथा राजस्थान की उच्च शिक्षा के भविष्य को ध्यान में रखते हुए शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेकर उच्च शिक्षा के हितधारकों के मध्य फैले आक्रोश का शमन करेंगे।

    SendShare479
    Previous Post

    केंद्रीय बजट पर भाजपा नेताओं की प्रेसवार्ता कहा किसानों, युवाओं, महिलाओं के सशक्तीकरण का बजट

    Next Post

    बीकानेर में कल सुबह इन क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी

    Latest News

    कोटगेट-सांखला फाटक विवाद में नया मोड़, रेलवे ने ओवरब्रिज पर जताई असहमति
    Uncategorized

    कोटगेट-सांखला फाटक विवाद में नया मोड़, रेलवे ने ओवरब्रिज पर जताई असहमति

    October 1, 2026
    बीकानेर: भुट्टों का बास में व्यक्ति की संदिग्ध मौत, पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया
    Uncategorized

    बीकानेर: भुट्टों का बास में व्यक्ति की संदिग्ध मौत, पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया

    October 1, 2026
    ऑपरेशन नीलकंठ: बीकानेर में 8.70 करोड़ की नशीली सामग्री नष्ट, 15 मामलों में जब्त हुआ था माल
    Uncategorized

    ऑपरेशन नीलकंठ: बीकानेर में 8.70 करोड़ की नशीली सामग्री नष्ट, 15 मामलों में जब्त हुआ था माल

    September 30, 2026
    दुकान पर हमला कर व्यापारी से मारपीट, पाइप-लोहे की रॉड से पीटने का आरोप
    Uncategorized

    दुकान पर हमला कर व्यापारी से मारपीट, पाइप-लोहे की रॉड से पीटने का आरोप

    September 30, 2026
    कोलायत में सड़क हादसा: बछड़े से टकराकर साइन बोर्ड से भिड़ी बाइक, युवक की मौत
    Uncategorized

    कोलायत में सड़क हादसा: बछड़े से टकराकर साइन बोर्ड से भिड़ी बाइक, युवक की मौत

    September 30, 2026
    बेसिक पी.जी. महाविद्यालय में 5 अक्टूबर को लगेगा ‘करियर कनेक्ट-2026’ रोजगार मेला
    Uncategorized

    बेसिक पी.जी. महाविद्यालय में 5 अक्टूबर को लगेगा ‘करियर कनेक्ट-2026’ रोजगार मेला

    September 30, 2026
    बीकानेर उपमहापौर चुनाव में क्रॉस वोटिंग के मामले को लेकर कांग्रेस शिष्टमंडल ने जयपुर में शीर्ष नेतृत्व से की मुलाकात
    Uncategorized

    बीकानेर उपमहापौर चुनाव में क्रॉस वोटिंग के मामले को लेकर कांग्रेस शिष्टमंडल ने जयपुर में शीर्ष नेतृत्व से की मुलाकात

    September 30, 2026
    बीकानेर में युवती लापता, पड़ोसी युवक सहित परिवार पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
    Uncategorized

    बीकानेर में युवती लापता, पड़ोसी युवक सहित परिवार पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

    September 29, 2026
    खेत में कीटनाशक का छिड़काव करते समय 20 वर्षीय युवक बेहोश, अस्पताल में मौत
    Uncategorized

    खेत में कीटनाशक का छिड़काव करते समय 20 वर्षीय युवक बेहोश, अस्पताल में मौत

    September 29, 2026
    धर्मास के पास गाय से टकराकर पलटी पिकअप, तीन घायल; रेलवे क्रॉसिंग पर बदली एंबुलेंस
    Uncategorized

    धर्मास के पास गाय से टकराकर पलटी पिकअप, तीन घायल; रेलवे क्रॉसिंग पर बदली एंबुलेंस

    September 29, 2026
    Next Post
    बीकानेर में कल सुबह इन क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी

    बीकानेर में कल सुबह इन क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी

    विवेकनाथ बस्ती में भव्य विराट हिन्दू सम्मेलन संपन्न, संतों के सान्निध्य में हुआ भारत माता पूजन व धार्मिक कार्यक्रम….

    विवेकनाथ बस्ती में भव्य विराट हिन्दू सम्मेलन संपन्न, संतों के सान्निध्य में हुआ भारत माता पूजन व धार्मिक कार्यक्रम....

    बीकानेर में पंचायत चुनाव आरक्षण की लॉटरी कल, 41 जिला परिषद सदस्य और 15 प्रधान पदों का होगा निर्धारण
    Uncategorized

    बीकानेर में पंचायत चुनाव आरक्षण की लॉटरी कल, 41 जिला परिषद सदस्य और 15 प्रधान पदों का होगा निर्धारण

    by Jitu Bikaneri
    September 22, 2026
    0

    बीकानेर। पंचायत आम चुनाव के संदर्भ में प्रधान, जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों, सरपंच और पंच पदों के आरक्षण...

    Read moreDetails
    ​श्री मुरली मनोहर धोरा भीनासर में दो मास चातुर्मास सत्संग कार्यक्रम का भव्य समापन

    ​श्री मुरली मनोहर धोरा भीनासर में दो मास चातुर्मास सत्संग कार्यक्रम का भव्य समापन

    September 22, 2026
    बीकानेर में कल इन इलाकों में बिजली कटौती, सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक रहेगी आपूर्ति बाधित

    बीकानेर में कल इन इलाकों में बिजली कटौती, सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक रहेगी आपूर्ति बाधित

    September 22, 2026
    पंकज गहलोत बने बीकानेर नगर निगम के उपमहापौर, भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

    पंकज गहलोत बने बीकानेर नगर निगम के उपमहापौर, भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

    September 22, 2026
    वूमेन ऑफ द फ्यूचर अवॉर्ड्स 2026: बीकानेर चैप्टर में 50 प्रेरणादायक महिलाओं का सम्मान

    Facebook Twitter Instagram Youtube

    बीकानेर का सबसे लोकप्रिय डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म, जहां आपको बीकानेर की हर छोटी-बड़ी खबर, अपडेट, इवेंट्स और अन्य जानकारी सबसे पहले मिलेगी। फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और व्हाट्सएप पर लाखों फॉलोअर्स के साथ, हमारा बीकानेर बीकानेरवासियों को जोड़ने और उनकी आवाज़ को आगे बढ़ाने का माध्यम है। हमारी वेबसाइट पर बीकानेर की परंपरा, संस्कृति और शहर की धड़कन को करीब से जानने का अवसर पाएं। "आपके शहर की हर खबर, आपकी अपनी जगह पर ! हमारा बीकानेर की वेबसाइट व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने बिजनेस का विज्ञापन करवाने के लिए संपर्क करें- 9672313100

    बीकानेर में पंचायत चुनाव आरक्षण की लॉटरी कल, 41 जिला परिषद सदस्य और 15 प्रधान पदों का होगा निर्धारण
    Uncategorized

    बीकानेर में पंचायत चुनाव आरक्षण की लॉटरी कल, 41 जिला परिषद सदस्य और 15 प्रधान पदों का होगा निर्धारण

    by Jitu Bikaneri
    September 22, 2026
    बीकानेर में पंचायत चुनाव आरक्षण की लॉटरी कल, 41 जिला परिषद सदस्य और 15 प्रधान पदों का होगा निर्धारण

    बीकानेर में पंचायत चुनाव आरक्षण की लॉटरी कल, 41 जिला परिषद सदस्य और 15 प्रधान पदों का होगा निर्धारण

    September 22, 2026
    ​श्री मुरली मनोहर धोरा भीनासर में दो मास चातुर्मास सत्संग कार्यक्रम का भव्य समापन

    ​श्री मुरली मनोहर धोरा भीनासर में दो मास चातुर्मास सत्संग कार्यक्रम का भव्य समापन

    September 22, 2026
    बीकानेर में कल इन इलाकों में बिजली कटौती, सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक रहेगी आपूर्ति बाधित

    बीकानेर में कल इन इलाकों में बिजली कटौती, सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक रहेगी आपूर्ति बाधित

    September 22, 2026
    पंकज गहलोत बने बीकानेर नगर निगम के उपमहापौर, भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

    पंकज गहलोत बने बीकानेर नगर निगम के उपमहापौर, भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

    September 22, 2026
    वूमेन ऑफ द फ्यूचर अवॉर्ड्स 2026: बीकानेर चैप्टर में 50 प्रेरणादायक महिलाओं का सम्मान

    वूमेन ऑफ द फ्यूचर अवॉर्ड्स 2026: बीकानेर चैप्टर में 50 प्रेरणादायक महिलाओं का सम्मान

    September 22, 2026

    © 2025 Hamara Bikaner - Developed By Uddan promotions Pvt Ltd.

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • बीकानेर
    • जयपुर
    • राजस्थान
    • भारत
    • कार्यक्रम
    • राजनीति
    • धर्म

    © 2025 Hamara Bikaner - Developed By Uddan promotions Pvt Ltd.

    Join Our WhatsApp Group