Wednesday, July 1, 2026
    • Login
    hamarabikaner.com
    • बीकानेर
    • जयपुर
    • राजस्थान
    • भारत
    • कार्यक्रम
    • राजनीति
    • धर्म
    No Result
    View All Result
    • बीकानेर
    • जयपुर
    • राजस्थान
    • भारत
    • कार्यक्रम
    • राजनीति
    • धर्म
    No Result
    View All Result
    hamarabikaner.com
    No Result
    View All Result

    बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल ने रेल क्रासिंग मोबाइल ऐप, वेबसाइट जॉब पोर्टल सहित बीकानेर ट्रेड एक्सपों को किया लांच

    Jitu Bikaneri by Jitu Bikaneri
    September 16, 2025
    in Uncategorized
    बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल ने रेल क्रासिंग मोबाइल ऐप, वेबसाइट जॉब पोर्टल सहित बीकानेर ट्रेड एक्सपों को किया लांच
    1.2k
    SHARES
    Share on WhatsappShare on Facebook

    बीकानेर, 16 सितम्बर। बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल के मोबाईल ऐप लांचिग सेरेमनी समारोह में बोलते हुवे राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का संकल्प है कि तकनीक का अधिक से अधिक उपयोग करते हुए आमजन को राहत दी जाए। बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल द्वारा इस दिशा में बेहतरीन पहल की गई है।
    डॉ. चतुर्वेदी ने बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल द्वारा तैयार रेलवे क्रॉसिंग मोबाइल ऐप, बीकोनर ट्रेड एक्सपो जॉब पोर्टल तथा वेवसाइट के लोकार्पण समारोह के दौरान यह बात कही।
    डॉ. चतुर्वेदी ने कहा कि रेलवे क्रॉसिंग ऐप से आमजन की समय, ऊर्जा और धन की अनावश्यक खपत कम होगी। वे घर बैठे रेलवे फाटक के बंद अथवा खुले होने की जानकारी हासिल कर, अपना रूट निर्धारित कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि जॉब पोर्टल के माध्यम से व्यापार मंडल ने एम्प्लॉयर और जॉब सीकर को एक मंच दिया है। इससे दोनों पक्षों को लाभ होगा। एम्प्लॉयर को दक्ष एम्पलाई तथा युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे।
    वित्त आयोग अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश में जॉब बढ़ाने की दिशा में काम किया है। उन्होंने मेक इन इंडिया का नारा दिया, जिससे देश की प्रतिभा को आगे आने का अवसर मिला। इस पहल ने आज दुनिया में भारत को नई पहचान दी है। उन्होंने केन्द्र सरकार की माइक्रो फाइनेंसिंग और स्टार्टअप के बारे में बताया
    डॉ. चतुर्वेदी ने कहा कि हमें ट्रंप टेरिफ का जवाब स्वदेशी के प्रोत्साहन से देना होगा। आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए छोटे-छोटे और सामूहिक प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा कि आज देश में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। इन्हें समन्वित रूप से आगे आने के लिए प्रेरित करना होगा। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान दुनिया ने भारत के रक्षा प्रबंधन का लोहा माना। इसने भारत का मस्तिष्क गर्व से ऊंचा किया है।
    उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार भी इसी दिशा में काम कर रही है। राज्य सरकार द्वारा पांच वर्षों में चार लाख युवाओं को सरकारी नौकरी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। निजी क्षेत्र में भी रोजगार की दिशा में कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के प्रयास इस दिशा में सकारात्मक साबित होंगे।
    बीकानेर पश्चिम विधायक श्री जेठानंद व्यास ने कहा कि बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के यह प्रयास युवाओं के बेहतर भविष्य की राह तय करेंगे। रेलवे क्रॉसिंग मोबाइल ऐप भी आमजन को कुछ हद तक राहत देगा। उन्होंने कहा कि रेलवे फाटकों की समस्या के समाधान के लिए सरकार पूर्णतया गंभीर है तथा इस दिषा में प्रभावी कार्यवाही जारी है। सरकार के इसी कार्यकाल में इस समस्या के स्थाई समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
    संभागीय आयुक्त श्री विश्राम मीणा ने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी के दौर में बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल द्वारा किए गए सभी प्रयास राहत देने वाले हैं। युवाओं को जॉब पोर्टल का अधिक से अधिक लाभ लेना चाहिए। रेलवे फाटकों की समस्या के समाधान के लिए प्रशासन स्तर पर अब तक किए गए प्रयासों की जानकारी दी।
    महानिरीक्षक पुलिस हेमंत शर्मा ने कहा कि बेहतर रोजगार आज के युवाओं की सबसे बड़ी आवश्यकता है। इस समस्या के समाधान के लिए किए गए प्रयास सराहनीय है। उन्होंने कहा कि बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल द्वारा सामाजिक सरोकारों की दिशा में किए गए कार्यों का समाज को प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है।
    बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष श्री जुगल राठी ने स्वागत उद्बोधन दिया व सभी ऐप्स, पोर्टल और वेबसाइट्स के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि रेलवे क्रॉसिंग ऐप प्रातः 6 से रात्रि 10 बजे तक कार्यरत रहेगा। इसे अत्याधुनिक तकनीक के आधार पर तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि इस ऐप के माध्यम से कोटगेट और सांखला फाटक बंद अथवा खुला होने की जानकारी शहरवासी घर बैठे ले सकेंगें। उन्होंने बीकानेर के व्यापारिक परिदृश्य पर बात रखी और मंडल द्वारा आगामी दिनों में होने वाले ट्रेड एक्सपो के बारे में बताया।
    सचिव श्री संजय जैन सांड ने अपने उद्बोधन में बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल की गतिविधियों के बारे में बताया ऐप की उपयोगिता एवं आवश्यकता पर प्रकाश डाला साथ ही बीकानेर के आमजन की सुविधा के लिए बनाऐं गए इस ऐप को ज्यादा से ज्यादा इन्स्टॉल करने व उपयोग की आदत डालने का आग्रह किया। विशेष आमंत्रित सदस्य विजय बाफना ने वित्त आयोग अध्यक्ष के सार्वजनिक जीवन पर प्रकाश डाला। दर्शन जैन सांड ने बताया कि बीकानेर ट्रेड एक्सपों दिनांक 18 से 21 दिसम्बर 2025 को पॉलिटेक्नीक कॉलेज में लगाया जाएगा, जिसमें बीकानेर की जनता के लिए शॉपिंग, फन, फूड व एंटरटेनमेंट रहेगा। बी टू बी और बी टू सी के स्टॉल की बूकिंग शुरू कर दी गई है।
    इससे पहले अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की गणेश वंदना कथक नृत्यांगना वीणा जोशी एवं उनकी टीम ने किया व स्वागत प्रस्तुति राजस्थान नृत्यांगना नव्य भटनागर ने दी पश्चात् अतिथियों का स्वागत व्यापार मण्डल के निम्न प्रेम शंकर जोशी, ईमरान राठौड, जनक प्रकाश हर्ष, सुशील यादव, किशन लोहिया, शांति लाल कोचर, हरिओम पुरोहित, रविन्द्र शर्मा, शंकर लाल अग्रवाल, परविन्द्र सिंह राठौड़, कमल बोथरा, वेद प्रकाश अग्रवाल, सुभाष मितल, रिद्धकरण सेठिया, तरूण गुरैजा, तौलाराम चाण्डक, संदीप बुडानिया, मेघाराम गोदारा, दामोदार माहेश्वरी, रामदयाल सारण, भंवर सिंह राजपुरोहित, मनोज सोलंकी, कार्यकारिणी सदस्यो एवं पदाधिकारियों द्वारा किया गया, कार्यक्रम का संचालन सुप्रसिद्ध संचालक ज्योति प्रकाश रंगा और रविन्द्र हर्ष ने किया।
    इस दौरान शहर भाजपा अध्यक्ष सुमन छाजेड़, देहांत भाजपा अध्यक्ष श्याम पंचारिया, डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, पूर्व महापौर नारायण चौपडा, दीपक पारीक, बसंत नौलखा, पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़, विमला डुकवाल,राजीव माथुर, जीतेन्द्र कोचर, जयचंद सेठिया, सुरेन्द्र डागा, अनिल चांडक, नमन नाहटा, मालचंद बैगानी, वीणा सौपा, बालचंद थीराणी श्रीराम सिंघी, ओम प्रकाश करनाणी, रघुवीर झंवर, पुखराज दुग्गड, नवरतन बोथरा, राम अरोडा, इंद्रचंद मालु, सुरेश गुप्ता,रतन सोमाणी, सुनील सारडा, रोहित पटवा, सुरेश पेडिवाल, भतमाल पेडिवाल, राजु मेहरा, कुलदीप रंगा, इनफूलेंसर सुरेश पारीक, सौहेल भाटी,, राधे कृष्ण, जीतू बीकानेरी, इंवेंट मैनेजर मोहित व उनकी टीम सहित विभिन्न क्षेत्रों के मौजीज लोग मौजूद रहे।

    SendShare489
    Previous Post

    सरे नथानिया गोचर पर कब्जा मुक्त करने की मांग, प्रशासन को दिया एल्टीमेटम

    Next Post

    बीकानेर में बड़ी कार्रवाई: 12 किलो अवैध डोडा पोस्त बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

    Latest News

    43 दिन बाद आज से खुलेंगे स्कूल, 11 जुलाई तक चलेगा प्रवेशोत्सव का दूसरा चरण
    Uncategorized

    43 दिन बाद आज से खुलेंगे स्कूल, 11 जुलाई तक चलेगा प्रवेशोत्सव का दूसरा चरण

    June 29, 2026
    बीकानेर में अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा, 24 घंटे में चार हथियार बरामद; नोखा से पिस्टल व कारतूस सहित आरोपी गिरफ्तार
    Uncategorized

    बीकानेर में अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा, 24 घंटे में चार हथियार बरामद; नोखा से पिस्टल व कारतूस सहित आरोपी गिरफ्तार

    June 28, 2026
    शराब के लिए पैसे नहीं देने पर मारपीट का आरोप, 27 ग्राम सोने का जड़ाऊ जेवर भी हुआ गायब
    Uncategorized

    शराब के लिए पैसे नहीं देने पर मारपीट का आरोप, 27 ग्राम सोने का जड़ाऊ जेवर भी हुआ गायब

    June 28, 2026
    बीकानेर: इन क्षेत्रों में कल सुबह एक घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
    Uncategorized

    बीकानेर: इन क्षेत्रों में कल सुबह एक घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    June 28, 2026
    लापरवाही से कार चलाकर खंभे से टकराई ऑल्टो, महिला घायल; मामला दर्ज
    Uncategorized

    लापरवाही से कार चलाकर खंभे से टकराई ऑल्टो, महिला घायल; मामला दर्ज

    June 28, 2026
    नयाशहर पुलिस की कार्रवाई,अवैध हथियार रखने पर युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज
    Uncategorized

    नयाशहर पुलिस की कार्रवाई,अवैध हथियार रखने पर युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

    June 28, 2026
    बीकानेर: शराब व पैसों की मांग ठुकराने पर हमला, एससी/एसटी एक्ट सहित मामला दर्ज
    Uncategorized

    बीकानेर: शराब व पैसों की मांग ठुकराने पर हमला, एससी/एसटी एक्ट सहित मामला दर्ज

    June 28, 2026
    बीकानेर में बॉक्स क्रिकेट चैम्पियनशिप का आगाज, विकेट वॉरियर्स और बीकानेर रॉयल्स अगले दौर में
    Uncategorized

    बीकानेर में बॉक्स क्रिकेट चैम्पियनशिप का आगाज, विकेट वॉरियर्स और बीकानेर रॉयल्स अगले दौर में

    June 28, 2026
    बीकानेर: रतन बिहारी पार्क से बाइक चोरी, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज
    Uncategorized

    बीकानेर: रतन बिहारी पार्क से बाइक चोरी, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

    June 28, 2026
    बीकानेर: मानसिक रूप से परेशान युवती की कुंड में गिरने से मौत
    Uncategorized

    बीकानेर: मानसिक रूप से परेशान युवती की कुंड में गिरने से मौत

    June 28, 2026
    Next Post
    बीकानेर में बड़ी कार्रवाई: 12 किलो अवैध डोडा पोस्त बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर में बड़ी कार्रवाई: 12 किलो अवैध डोडा पोस्त बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर में 17 सितंबर को तय बिजली कटौती, देखें आपका एरिया लिस्ट में है या नहीं

    बीकानेर में 17 सितंबर को तय बिजली कटौती, देखें आपका एरिया लिस्ट में है या नहीं

    43 दिन बाद आज से खुलेंगे स्कूल, 11 जुलाई तक चलेगा प्रवेशोत्सव का दूसरा चरण
    Uncategorized

    43 दिन बाद आज से खुलेंगे स्कूल, 11 जुलाई तक चलेगा प्रवेशोत्सव का दूसरा चरण

    by Jitu Bikaneri
    June 29, 2026
    0

    बीकानेर | हमारा बीकानेर 43 दिनों के ग्रीष्मावकाश के बाद सोमवार, 29 जून से प्रदेशभर के सरकारी विद्यालय नए शिक्षा...

    Read moreDetails
    बीकानेर में अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा, 24 घंटे में चार हथियार बरामद; नोखा से पिस्टल व कारतूस सहित आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर में अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा, 24 घंटे में चार हथियार बरामद; नोखा से पिस्टल व कारतूस सहित आरोपी गिरफ्तार

    June 28, 2026
    शराब के लिए पैसे नहीं देने पर मारपीट का आरोप, 27 ग्राम सोने का जड़ाऊ जेवर भी हुआ गायब

    शराब के लिए पैसे नहीं देने पर मारपीट का आरोप, 27 ग्राम सोने का जड़ाऊ जेवर भी हुआ गायब

    June 28, 2026
    बीकानेर: इन क्षेत्रों में कल सुबह एक घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    बीकानेर: इन क्षेत्रों में कल सुबह एक घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    June 28, 2026
    लापरवाही से कार चलाकर खंभे से टकराई ऑल्टो, महिला घायल; मामला दर्ज

    लापरवाही से कार चलाकर खंभे से टकराई ऑल्टो, महिला घायल; मामला दर्ज

    June 28, 2026
    43 दिन बाद आज से खुलेंगे स्कूल, 11 जुलाई तक चलेगा प्रवेशोत्सव का दूसरा चरण
    Uncategorized

    43 दिन बाद आज से खुलेंगे स्कूल, 11 जुलाई तक चलेगा प्रवेशोत्सव का दूसरा चरण

    by Jitu Bikaneri
    June 29, 2026
    0

    बीकानेर | हमारा बीकानेर 43 दिनों के ग्रीष्मावकाश के बाद सोमवार, 29 जून से प्रदेशभर के सरकारी विद्यालय नए शिक्षा...

    Read moreDetails
    बीकानेर में अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा, 24 घंटे में चार हथियार बरामद; नोखा से पिस्टल व कारतूस सहित आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर में अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा, 24 घंटे में चार हथियार बरामद; नोखा से पिस्टल व कारतूस सहित आरोपी गिरफ्तार

    June 28, 2026
    शराब के लिए पैसे नहीं देने पर मारपीट का आरोप, 27 ग्राम सोने का जड़ाऊ जेवर भी हुआ गायब

    शराब के लिए पैसे नहीं देने पर मारपीट का आरोप, 27 ग्राम सोने का जड़ाऊ जेवर भी हुआ गायब

    June 28, 2026
    बीकानेर: इन क्षेत्रों में कल सुबह एक घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    बीकानेर: इन क्षेत्रों में कल सुबह एक घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    June 28, 2026
    लापरवाही से कार चलाकर खंभे से टकराई ऑल्टो, महिला घायल; मामला दर्ज

    लापरवाही से कार चलाकर खंभे से टकराई ऑल्टो, महिला घायल; मामला दर्ज

    June 28, 2026
    Facebook Twitter Instagram Youtube

    बीकानेर का सबसे लोकप्रिय डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म, जहां आपको बीकानेर की हर छोटी-बड़ी खबर, अपडेट, इवेंट्स और अन्य जानकारी सबसे पहले मिलेगी। फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और व्हाट्सएप पर लाखों फॉलोअर्स के साथ, हमारा बीकानेर बीकानेरवासियों को जोड़ने और उनकी आवाज़ को आगे बढ़ाने का माध्यम है। हमारी वेबसाइट पर बीकानेर की परंपरा, संस्कृति और शहर की धड़कन को करीब से जानने का अवसर पाएं। "आपके शहर की हर खबर, आपकी अपनी जगह पर ! हमारा बीकानेर की वेबसाइट व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने बिजनेस का विज्ञापन करवाने के लिए संपर्क करें- 9672313100

    43 दिन बाद आज से खुलेंगे स्कूल, 11 जुलाई तक चलेगा प्रवेशोत्सव का दूसरा चरण
    Uncategorized

    43 दिन बाद आज से खुलेंगे स्कूल, 11 जुलाई तक चलेगा प्रवेशोत्सव का दूसरा चरण

    by Jitu Bikaneri
    June 29, 2026
    43 दिन बाद आज से खुलेंगे स्कूल, 11 जुलाई तक चलेगा प्रवेशोत्सव का दूसरा चरण

    43 दिन बाद आज से खुलेंगे स्कूल, 11 जुलाई तक चलेगा प्रवेशोत्सव का दूसरा चरण

    June 29, 2026
    बीकानेर में अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा, 24 घंटे में चार हथियार बरामद; नोखा से पिस्टल व कारतूस सहित आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर में अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा, 24 घंटे में चार हथियार बरामद; नोखा से पिस्टल व कारतूस सहित आरोपी गिरफ्तार

    June 28, 2026
    शराब के लिए पैसे नहीं देने पर मारपीट का आरोप, 27 ग्राम सोने का जड़ाऊ जेवर भी हुआ गायब

    शराब के लिए पैसे नहीं देने पर मारपीट का आरोप, 27 ग्राम सोने का जड़ाऊ जेवर भी हुआ गायब

    June 28, 2026
    बीकानेर: इन क्षेत्रों में कल सुबह एक घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    बीकानेर: इन क्षेत्रों में कल सुबह एक घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    June 28, 2026
    लापरवाही से कार चलाकर खंभे से टकराई ऑल्टो, महिला घायल; मामला दर्ज

    लापरवाही से कार चलाकर खंभे से टकराई ऑल्टो, महिला घायल; मामला दर्ज

    June 28, 2026

    © 2025 Hamara Bikaner - Developed By Uddan promotions Pvt Ltd.

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In
    No Result
    View All Result
    • बीकानेर
    • जयपुर
    • राजस्थान
    • भारत
    • कार्यक्रम
    • राजनीति
    • धर्म

    © 2025 Hamara Bikaner - Developed By Uddan promotions Pvt Ltd.

    Join Our WhatsApp Group