बीकानेर। घर से परचून का सामान लेने जा रहे मंदबुद्धि बालाक को थार चालक द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में कोटगेट पुलिस थाने में केजी कॉम्पलेक्स वाली गली में रहने वाले युसूफ खान ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसका भाई नवाब जो कि मंदबुद्धि है और घर से परचून की दुकान जा रहा था। इस दौरान थार गाड़ी लेकर आ रहे राहुल ने उसके साथ मारपीट की। जिससे उसके चोटें आयी है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




















