बीकानेर। महाजन थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महाजन-सरदारशहर लिंक रोड पर शेरपुरा के पास से युवक के कब्जे से देशी शराब के 44 पव्वे बरामद किए। थानाधिकारी भजनलाल ने बताया कि पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान शेरपुरा के पास गौशाला के सामने एक युवक संदिग्ध अवस्था में खड़ा दिखाई दिया। पुलिस को देखकर उसने भागने का प्रयास किया, लेकिन सतर्क पुलिस टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया।
तलाशी लेने पर युवक के पास मौजूद थैले से देशी शराब के 44 पव्वे मिले। आरोपी की पहचान मुखराम पुत्र न्योलाराम नायक के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अवैध शराब जब्त कर ली है। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।



















