बीकानेर। बीकानेर निकाय चुनावों को लेकर सरगर्मिया तेज हो गयी। बीकानेर जिले की पालिकाओं और निगम क्षेत्र में निकाय चुनावों को लेकर अब नामांकन का दौर शुरू होने को है। इससे पहले दावेदार अपनी जोर आजमाईश में लगे हुए है। हर दावेदार संगठन के प्रति अपनी निष्ठा के साथ मजबूत दावेदारी करने में जुटा है हालांकि अभी तक प्रत्याशियों के नामों का एलान नहीं किया गया है। माना जा रहा है कि आने वाले 48 घंटे में प्रत्याशियों की पहली सूची जारी हो जाएगी।
इसी बीच मंगलवार की शाम को चार बजे कांग्रेसी नेता एक महत्वपूर्ण सूचना के साथ वार्ता करेंगे। शहर और देहात अध्यक्षों की मौजूदगी में यह वार्ता होगी। जो कि निकाय चुनाव को लेकर है। ऐसे में कयासों का दौर शुरू हो गया है कि आखिर किन मुद्दों को लेकर वार्ता की जा रही है। इस वार्ता में शहर अध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल, देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग, पूर्व मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला, पीसीसी सदस्य यशपाल गहलोत सहित शहर के वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। तेजी से बदल रही राजनीतिक उठापटक के बीच जनप्रतिनिधियों की हर गतिविधि पर भी बारीकी से नजर रखी जा रही है।



















