बीकानेर। बीकानेर पुलिस ने नकली नोटों के खिलाफ बड़ी कार्रवााई की है। यह कार्रवाई जसरासर पुलिस टीम ने एसपी के निर्देशों पर थानाधिकारी राकेश स्वामी के नेतृत्व में की है। पुलिस टीम ने अभियान के दौरान कार्रवाई करते हुए चुरू के रहने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने थानाधिकारी राकेश स्वामी के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए सुनील पारीक पुत्र मनोज पारीक निवासी साण्डवा चुरू के कब्जेे से भारतीय जाली मुद्रा जब्त की है। पुलिस ने युवक के पास से 500 के 6 नोट और 200 के 2 नोट जब्त किए है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस युवक से जाली नोटों के बारे में जानकारी जुटा रही है। बता दे कि कुछ समय पूर्व श्रीडूंगरगढ़ में ही ऐसा ही एक प्रकरण सामने आया था।






















