बीकानेर। बीकानेर पुलिस का नशीले पदार्थो के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। एसपी मुदृल कच्छावा की अगुवाई में पुलिस टीमें लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में आज पुलिस टीम ने दो अलग-अलग क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए करीब डेढ़ करोड़ की संपतियों को फ्रीज किया है। एसपी मुदृल कच्छावा के निर्देशन में आज रणजीतपुरा और सदर क्षेत्र में यह कार्रवाई की गयी। पुलिस ने सदर क्षेत्र में 1 करोड़ और रणजीतपुरा क्षेत्र में करीब 41 लाख की सपंतियों को फ्रीज किया है।
एसपी मुदृल कच्छावा ने बताया कि ऑपरेशन नीलकंठ के तहत संगठित अपराधियों व मादक पदार्थो के तसकरों द्वारा गैर कानूनी तरीक से अर्जित अवैध संपतियों के विरूद्ध यह कार्रवाइ्र की गयी है। जिसमें सदर क्षेत्र में मेहरूनिशां के भुट्टों का बास और राजीव नगर में भूखंड को फ्रीज किया गया हे। दोनो की कीमत करीब एक करोड़ रूपए है। वहीं रणजीतपुरा क्षेत्र में पूनमचंद विश्रोई की कैंपर गाड़ी, स्कूटर और रिहायशी मकान को फ्रीज किया है। जिसकी कीमत करीब पांच लाख है। वहीं प्रेमसुख विश्नोई के निर्मार्णाधीन मकान और दुकान जो कि करीब 37 लाख के हैं। पुलिस के अनुसार मेहरूनिशां मुराद अली की पत्नी है। मुराद अली पर 17 मामले दर्ज हेै। वहीं इनके पुत्र तालीबान पर 10 और लादेन पर 5 मुकदमें दर्ज है। इनकी हिस्ट्रीशीट खुलवाई जा रही है। वहीं पूनमचंद और प्रेमसुख सग्गे भाई है। दोनो के खिलाफ दो-दो प्रकरण दर्ज है ।























