बीकानेर। ब्याज पर रूपएदेकर सोने-चंादी के आभूषण हड़पने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में नयाशहर पुलिस थाने में पारीक चौक निवासी रामकिशन सोनी ने दीपक सोनी, शिव सोनी, धनराज सोनी, देवम सोनी व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। परिवादी ने बताया कि उसके बेटे को आरोपियों ने ब्याज पर पैसे दिए और उसके पास से आभूषण हड़प लिए। जिसके बाद आभूषण वापिस मांगने पर उसे जान से मारने की धमकियां दी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।






















