बीकानेर। बीकानेर पुलिस अधीक्षक मुद्दल कच्छावा के आदेशों से तीन के खिलाफ इनाम की घोषणा की गयी है। पुलिस ने अवैध मादक पदार्थो के मामलों में फरार चल रहे दो अलग-अलग थाना क्षेत्र के तीन लोगों के खिलाफ 5-5 हजार का इनाम की घोषणा की गयी है। एसपी के आदेश से मुक्ताप्रसाद पुलिस थाना क्षेत्र के मामले में हदां निवासी श्रवणराम विश्नोई के खिलाफ दर्ज मामले में फरार होने के चलते 5 हजार के इनाम की घोषणा की गयी। पुलिस ने नापासर थाना क्षेत्र में दर्ज दो अलग-अलग मामलों में आरोपी सुगनाराम फौजी और कमल विश्नोई के खिलाफ पांच-पांच हजार इनाम की घोषणा की गयी है।






















