बीकानेर। बीकानेर में बढ़ते नशे के बीच नशीले पदार्थ की ओवरडोज के चलते युवक की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। इस सम्बंध में मुक्ताप्रसाद पुलिस थाने में मृतक के भाई उतरप्रदेश के रहने वाले हाल मुक्ताप्रसाद पंकज मौर्य ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसके 23 वर्षीय भाई अजय मौग्र जो कि नशा करता था। इसी के चलते तनेजा स्टोर के पास बने सूने आवास में उसका शव मिला। अंदेशा जताया जा रहा है कि नशे की ओवरडोज के चलते उसके भाई की मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





















