बीकानेर। बीकानेर पुलिस ने चोरी की वारदात को पर्दाफाश करते हुए एक ्रशातिर गैंग को दबोचा है। पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जो कि सभी पूर्व में कई मामलों में आरोपी रहें है। इस सम्बंध में 9 अगस्त को बज्जू पुलिस थाने में प्रकरण दर्ज किया गया था। आरेाप है कि आरोपियों ने बज्जू बाजार में परिधान, पोशाक की दुकान में सेंधमारी कर माल पार कर लिया।
एसपी मुदृल कच्छावा के निर्देशन में बज्जू पुलिस टीम ने थानाधिकारी चन्द्रजीत ङ्क्षसह भाटी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की है। जिस पर पुलिस टीम ने मामले की जांच शुरू की । पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों को जुटाते हुए कुछ ही दिनों में वारदात का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से दो वाहन भी जब्त किए गए है।
आरोपी बारा जिले के मोगिया जाती े है जो कि राजस्थान सहित अलग-अलग राज्यों में गैेंंग के रूप में घुमते है ओर बाजार, भीड़भाड वाले क्षेत्र में संगठित व सुनियोजित तरीकों से वारदातों को अंजाम देते है। पुलिस ने इस प्रकरण में शराफत पत्नी राजु, मुन्नी बाई, पप्पु, सन्नी,कोहिनूर, राहुल को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार इन सभी पर पूर्व में प्रकरण दर्ज है। पप्पु के विरूद्ध चेारी, नकबजनी, मारपीट, हत्या, आम्र्स एक्ट के आठ प्रकरण दर्ज है। कोहीनूर, सन्नी पर एक-एक प्रकरण, शराफत के विरूद्ध दो, राहुल के विरूद्व एक, मुन्नी के विरूद्ध चार प्रकरण दर्ज है। जिनसे पुछताछ की जा रही हे। कार्रवाई करने वाली टीम में नेमाराम, संतोष, रामकुमार, सुरेश शामिल रहें।





















