श्रीडूंगरगढ़ निवासी व्यक्ति के साथ ठगी की बड़ी वारदात सामने आई है। प्रमोद कुमार पुत्र लीलाधर बोथरा निवासी श्री डूंगरगढ़ ने पुलिस को दी लिखित शिकायत के अनुसार उसके भाई का व्यवसाय सूरत में है और उसका सूरत आना-जाना रहता है। पीडि़त के भाई अशोक के पास गुजरात के भरूच निवासी सौरव हेमंत राव आता जाता रहता है इस दौरान उससे संपर्क हुआ। आरोपियों ने फूड कैफे की फ्रेंचाइजी देने का ऑफर दिया पीडि़त ने आरोपियों के झांसे में आकर आरोपियों द्वारा बताए गए बैंक खातों में कई ट्रांजैक्शन करते हुए 750000 ट्रांसफर कर दिए। इतनी बड़ी राशि के भुगतान करने के बाद भी ना कुलचा क्राफ्ट की फ्रेंचाइजी मिली ना कुछ और बाद में जाकर एहसास हुआ कि उनके साथ ठगी हो चुकी है।पीडि़त ने सौरभ राव और उसकी पत्नी वैभवी के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाकर पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है । मिली जानकारी के अनुसारआरोपी भरूच जेल में बंद बताये जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और ्रस्ढ्ढ देवाराम इस मामले की जांच कर रहे हैं।





















