बीकानेर। कोटगेट थाना क्षेत्र में अपनी मां के साथ बाजार में खरीदारी करने आई महिला से बाइक सवार दो युवक पर्स छीनकर फरार हो गए। महिला के पर्स में 42 हजार रुपए नकद, आधार कार्ड और अन्य सामान रखा हुआ था। पुलिस को दी रिपोर्ट के अनुसार छाबड़ा कॉलोनी जयपुर रोड निवासी रुखसाना लोदी पत्नी जाहिद लोदी अपनी मां के साथ बाजार में शॉपिंग करने आई थीं। इसी दौरान रतन बिहारी पार्क के पास मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक आए और महिला का पर्स छीनकर मौके से फरार हो गए।
अचानक हुई इस वारदात से महिला और उसकी मां घबरा गईं। पर्स में 42 हजार रुपए के अलावा आधार कार्ड और अन्य सामान भी था। घटना के बाद महिला ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।



















