बीकानेर। बीकानेर के नाल रोड पर रविवार दोपहर दो गाडिय़ों की आमने सामने टक्कर हो गई जिसमें गनीमत रही कि कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई। जानकारी के अनुसार नाल एयरफोर्स चौराहे पर रविवार दोपहर करीब 12 बजे दो गाडिय़ों की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों के एयरबैग खुल गए, जिससे गाडिय़ों में सवार लोगों की जान बच गई।हादसे में कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जानकारी जुटाई। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई।


















