बीकानेर। बीकानेर रेंज पुलिस का नशे के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। आईजी ओमप्रकाश के निर्देशन में रेंज के सभी चारों जिलों में लगातार तस्करों पर शिकंजा कसा जा रहा है। पुलिस की ताबड़तोड़ एक्शन के चलते बॉर्डर पार से आने वाली हेरोइन पर भी बड़ी कार्रवाई की गयी है। इसी कड़ी रेंज पुलिस ने करीब 200 करोड़ रूपए के मादक पदार्थो को नष्ट करवाया है।
आईजी ओमप्रकाश की अध्यक्षता में श्रीगंगानगर एसपी हरिशंकर, हनुमानगढ़ पुलिस के एसपी बी.आदित्य की उपस्थिति में पुलिस ने नशीले पदार्थो को राजियासर में सीमेंट फैक्ट्री में नष्ट करवाया। पुलिस टीम ने गंगानगर के कुल 10 प्रकरणों में जब्त की गयी 75 किलो से अधिक हेरोइन को नष्ट करवाया है। गंगानगर जिले के 91 मुकदमों में जब्त 9 किलो स्मैक/हेराइन, 3 किलो गांजा, 672 किलो डोडा और 1700 नशीली गोलियों को नष्ट करवाया गया।
वहीं हनुमानगढ़ पुलिस के वाणिज्यिक मात्रा 1 प्रकरण में 5 किलो एमडी को नष्ट करवाया गया। पुलिस टीमों ने रेंज स्तर में 102 प्रकरणों में जब्त किए मादक पदार्थो को नष्ट करवाया है। बॉर्डर पार से हो रही तस्करी के बीच पुलिस टीमों ने लगातार निगरानी करते हुए यह कार्रवाई की है।





















