बीकानेर। बीकानेर पुलिस का ऑपरेशन नीलकंठ के तहत कार्रवाई जारी है। एसपी मुद्दल कच्छावा के निर्देशन में पुलिस टीमों द्वारा लगातार तस्करों पर एक्शन किया जा रहा है। इसी कड़ी में श्रीडूंगरगढ़ पुलिस टीम ने एनएच-11 के किनारे जमीदारा होअल के पास 6 अगस्त की दोपहर 2 बजे के आसपास यह कार्रवाई की है।
पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 26 वर्षीय रामरतन सिद्ध को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से पुलिस ने 451 ग्राम अमल का दूध यानि अफीम जब्त किया हे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी से अवैध मादक पदार्थों की खरीद फरोख्त के सम्बंध में पुछताछ की जा रही है।





















