हमारा बीकानेर। आज दिनांक 06.08.2026 को नोखा के मांगीलाल बागड़ी महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर NSUI जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण गोदारा के नेतृत्व में छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर गेट बंद कर टायर जलाकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गयाऔर बाद में SDM को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा ।
NSUI के कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों ने सरकार से तुरंत छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित करने की मांग की।
NSUI जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण गोदारा ने कहा:- “छात्रसंघ चुनाव लोकतंत्र की नींव हैं। सरकार जानबूझकर चुनाव टालकर छात्रों की आवाज़ दबाना चाहती है। यह छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों पर सीधा हमला है। जब तक चुनाव की तिथि घोषित नहीं होगी, NSUI सड़क से सदन तक आंदोलन करती रहेगी।”
प्रदर्शन में सैकड़ों NSUI कार्यकर्ता और छात्र शामिल रहे।























