बीकानेर। बीकानेर पुलिस का नशीले पदार्थो और नशा तस्करों पर चौतरफा एक्शन जारी है। एसपी मुद्दल कच्छावा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन नीलकंठ के तहत नयाशहर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एमडी के साथ एक को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने सीओ सिटी अनुज डाल के सुपरविजन में और थानाधिकारी सुरजीत कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की हे।पुलिस टीम ने भूतनाथ मंदिर के पीछे क्षेत्र में रहने वाले 20 वर्षीय युवक राम सोनी को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से 02.58 ग्राम एमडीएमए जब्त की गयी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी से अवैध मादक पदार्थों की खरीद फरोख्त के सम्बंध में पुछताछ में जुटी है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी सुरजीत कुमार, राकेश गोदारा, नरेन्द्र ङ्क्षसह, विकास, सुनील कुमार, भवानी सिंह शामिल रहें।






















