बीकानेर। देशनोक के सदर बाजार स्थित ज्वेलरी दुकान में चोरों ने देर रात धावा बोलकर लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह दुकान मालिक निर्मल सोनी को ताले टूटे होने पर मिली। चोरी की खबर फैलते ही व्यापारियों में आक्रोश फैल गया।
व्यापारियों का कहना है कि सीएलजी बैठकों में मुख्य बाजारों और चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने, कस्बे में रात्रि गश्त बढ़ाने और सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।






















