बीकानेर। मंगलवार की
शाम होते-होते बीकानेर में राहत की बारिश हुई। जिसके चलते ठंडी हवाएं चलने लगी और हर किसी के चेहरे पर एक राहत की खुशी देखी गयी। इसी बीच मंगलवार शाम से रात तक के लिए एक बार फिर अलर्ट जारी किया गया है। रात दस बजे तक अधिकांश राजस्थान में यह अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार बीकानेर, नागौर, डीडवाना, चुरू, श्रीगंगानगर, ब्यावर, टोंक, सवाई माधोपुर, बूंदी, कोटा, बारां जिलों के आसपास के क्षेत्रो ं में हल्के से मध्यम बारिश तेज हवाओं के साथ हो सकती है।इस दौरान कई जिलों में भारी बारिश की भी संभावना जताई गयी है। वहीं करीक एक दर्जन अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि आने वाले कुछ घंटो में तेज बारिश हो सकती है ।























