बीकानेर। आपरेशन नीलकंठ के तहत नशीले पदार्थो के खिलाफ पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। एसपी मुदृल कच्छावा के निर्देशन में सदर पुलिस थानाधिकारी सुरेन्द्र पचार की टीम ने कार्रवाई करते हुए घातक नशीला पदार्थ जब्त किया है। पुलिस टीम ने भुट्टो के बास में रहने वाले 22 वर्षीय करीम बक्स उर्फ छोटू को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 08.61हेरोइन बरामद की है ।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।






















