बीकानेर। नीट पेपर लीक को लेकर जारी आंदोलन का आज समापन हो गया है। दिल्ली में एक महीने से जारी आंदेालन का आज समापन हो गया। सीजेपी ने संयुक्त प्रेस वार्ता में इसका एलान किया। कॉकरोच जनता पार्टी ने शनिवार को आंदोलन खत्म कर दिया।
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, जितेंद्र सिंह के साथ प्रवक्ता सौरभ दास, आशुतोष रांका ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसका ऐलान किया। सौरभ दास ने कहा कि जंतर-मंतर मौजूद सभी प्रदर्शनकारी अब अपने घर लौट जाएं।
रांका ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में सरकार से 3 बार बातचीत हुई। हमारी तीनों मांगें मान ली गई हैं। इनमें धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, सभी केस वापस लिए जाएं और नीट पीडि़तों को एक करोड़ रुपए का मुआवजा दिया जाए शामिल हैं।
इससे पहले शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर आते ही जंतर-मंतर पर जश्न का माहौल है। छात्रों ने छात्र एकता जिंदाबाद के नारे लगाए। राष्ट्रगान गाया। इस दौरान नीट पेपर लीक के बाद जान गंवाने स्टूडेंट्स के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया। सीजेपी प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा- पिछले कुछ दिनों में सरकार से तीन बार बातचीत हुई। हमारी तीन मांगे थी जिसे मान लिया गया है।






















