बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ गुरुवार को पुलिस ने नकली करेंसी के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। सब इंस्पेक्टर राजेंद्र कुमार की टीम द्वारा आरोपी ओमप्रकाश स्वामी निवासी श्रीडूंगरगढ़ को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को आज न्यायालय में पेश किया गया जहां उसका रिमांड मांगा जाएगा । गत दिनों श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र इलाके से नकली नोटों के साथ पकड़े गए आरोपियों से हुई पूछताछ के बाद पुलिस ने कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने दो स्थानीय युवकों ओमप्रकाश नैन जैतासर सीताराम गोदारा धोलिया को 65 लाख रुपए की नोटों की खेप के साथ पकड़ा था जिसमें केवल 13000 रुपए के ही असली नोट थे बाकी नोटनुमा कागज थे आरोपियों से पूछताछ के बाद हरिकिशन ब्राह्मण का नाम सामने आया था जिसको पुलिस ने सूरत से गिरफ्तार किया था ।अब चौथे आरोपी ओमप्रकाश स्वामी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है और पूछताछ के दौरान पूरा खुलासा होगा।





















