बीकानेर। मुक्ताप्रसाद नगर थाना क्षेत्र में मोबाइल फोन हड़पने, डेटा चोरी करने और परिवार को ब्लैकमेल करने का गंभीर मामला सामने आया है। परिवादी मनोज शर्मा ने रिपोर्ट में बताया कि उसके भाई प्रमोद शर्मा के दो टच स्क्रीन मोबाइल और उसका एंड्रॉयड मोबाइल आरोपी द्वारा छलपूर्वक अपने कब्जे में ले लिया गया। आरोप है कि मोबाइल से निजी डेटा निकालकर परिवादी और उसके परिवार को लगातार ब्लैकमेल किया जा रहा है।
पुलिस ने दीपिका उर्फ धापूबाई निवासी बीनागंज (मध्यप्रदेश), हाल निवासी गंगाशहर, बीकानेर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। साइबर एंगल से भी मामले की जांच की जा रही है और मोबाइल डेटा के दुरुपयोग की पड़ताल की जाएगी।






















